परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
02-Nov-2021 07:02 AM
PATNA : देश में कमरतोड़ महंगाई के साथ-साथ बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के ऊपर दोहरी मार पड़ी है। बिहार में बिजली की दर ज्यादा है और राज्य के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक काम की खबर सामने आई है। आने वाले साल में बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली मिल पाएगी। इसके लिए विद्युत कंपनी टैरिफ और स्लैब में बदलाव करने पर विचार कर रही है। अगर ऐसा हुआ तो जल्द ही उपभोक्ताओं को एक बड़ी राहत मिल सकती है। टैरिफ और स्लैब में बदलाव बिहार विद्युत विनियामक आयोग की सहमति के बाद ही संभव हो पाएगा।
बिजली कंपनी विचार कर रही है कि आने वाले वक्त में एक या दो स्लैब का टैरिफ रखा जाए। अगर ऐसा होता है तो लाभ में कमी होने से उपभोक्ताओं को आसानी से ना केवल बिजली की दरें समझ में आएंगे बल्कि भुगतान में भी आसानी होगी। बिजली कंपनी के 9वें स्थापना दिवस के मौके पर ऊर्जा सचिव और कंपनी के सीएमडी संजीव हंस ने इस बात के संकेत दिए हैं। संजीव हंस ने कहा है कि एक समय में बिजली सेक्टर के अंदर 90 से अधिक के कैटेगरी हुआ करती थी लेकिन अब इसे कम करते हुए तीन दर्जन के आसपास लाया गया है। हमारी कोशिश है कि आगे इसमें और कमी की जाए। स्लैब में कमी होने से बिजली दरों की असमानता भी दूर होगी।
इतना ही नहीं सीएमडी संजीव हंस नहीं अभी कहां है स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने से उपभोक्ताओं को नुकसान नहीं है। संजीव हंस के मुताबिक उपभोक्ताओं को मीटर रिचार्ज पर 3 फ़ीसदी की छूट भी दी जा रही है और सरकार की तरफ से मिलने वाली सब्सिडी भी। हालांकि यह बात स्पष्ट है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद कंपनी को 30 फ़ीसदी की आमदनी में वृद्धि हुई है। आपको बता दें कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर बिजली उपभोक्ताओं की नाराजगी सामने आई है। उपभोक्ता लगातार शिकायत कर रहे हैं कि बिजली कंपनी स्मार्ट प्रीपेड मीटर के जरिए मनमाने तरीके से बिजली की कीमतें वसूल रही है।