ब्रेकिंग न्यूज़

मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!

Home / bihar / बिहार में बेलगाम हुए अपराधी ! जमीनी विवाद को लेकर लाठी से पीट-पीटकर...

बिहार में बेलगाम हुए अपराधी ! जमीनी विवाद को लेकर लाठी से पीट-पीटकर अधेड़ की हत्या, इलाके में सनसनी

07-Aug-2023 01:26 PM

By First Bihar

SARAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबार की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। राज्य के डीजीपी पदभार ग्रहण करने के बाद यह कहते थे कि अपराधी को दौड़ा - दौड़ा कर पकड़ें, लेकिन अब सीधा उनके इस बयान का उल्टा अर्थ निकाला जा रहा है। अपराधी पुलिस वालों और आम लोगों को दौड़ा- दौड़ा कर पिट रहे हैं और अपने काले मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला छपरा से निकल कर सामने आ रहा है, जहां एक जमीनी विवाद को लेकर लाठी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के अजायबगंज मोहल्ले के वार्ड संख्या एक में रविवार को भूमि विवाद में अधेड़ की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी। मृतक के भाई ने बताया कि घर पर दीवार खड़ी किये जाने का काम चल रहा था। तभी पट्टीदारों ने अचानक उनके परिजनों व भाई पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडे व हथौड़ी से मारपीट कर बड़े भाई हत्या कर दी। घटना के समय मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग जुट गये। आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए अस्पताल की ओर लेकर सभी भागे। परिजनों ने घटना में शामिल लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। 


वहीं,  मृतक की पहचान बिरजू राय बताया जाता है। वह शिवजी राय का पुत्र था। मारपीट में घायल होने के बाद परिजन उसे अस्पताल में ले गये जहां इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भगवान बाजार थाने में इस मामले को लेकर परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। छह लोगों को नामजदअभियुक्त बनाया गया है। परिजनों ने घटना में शामिल लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। 


इधर, इस घटना को लेकर मृतक के भाई भाई राकेश ने कहा कि पट्टीदारों ने मारपीट कर घटना को अंजाम दिया है। इधर घटना की सूचना पाकर भगवान बाजार थाना के पुलिस पदाधिकारी पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। आसपास के लोग सदर अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस दिलाया। परिजनों की मांग थी कि जल्द-से-जल्द इस कांड में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाए।