ब्रेकिंग न्यूज़

कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी Bihar News : लोन देने में ढिलाई पर बैंकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी महंगाई पर सरकार का बड़ा वार… इन सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, आम लोगों से लेकर उद्योगों तक को राहत मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब Patna Zoo : हाईटेक हो गया पटना जू ! ई-वाहन, QR कोड और मोबाइल ऐप से पर्यटकों को अब सीधे मिलेगी यह जानकारी; जानिए क्या है पूरा प्लान बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव

Home / bihar / बिहार: बारात से लौट रही स्कॉर्पियो पानी से भरे गड्ढे में गिरी, तीन...

बिहार: बारात से लौट रही स्कॉर्पियो पानी से भरे गड्ढे में गिरी, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

16-Feb-2023 09:51 AM

By First Bihar

KHAGARIA:  इस वक्त खबर बिहार के खगड़िया से आ रही है जहां बेगूसराय से खगड़िया गई बारात, लौटने के दौरान स्कॉर्पियो पानी भरे गड्ढे में गिर गई. जिससे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई. और अन्य 2 किसी तरह अपनी जान बचाई. मृतकों के परिजनों को खबर दे दी गई है. इसके बाद उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है.


बताया जाता है कि बेगूसराय के पन्हास मोहल्ले से बरात खड़िया गई थी. जो शादी समारोह के बाद स्कॉर्पियो पर सवार पांच लोग लौट रहे थे. तभी खगड़िया में एक पानी भरे गड्ढे में स्कॉर्पियो गिर गए. जिससे 3 लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग किसी तरह अपनी जान बचाई. मृतकों में सिंघौल थाना क्षेत्र के लोदीडीह गांव निवासी अन्नु कुमार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाधी गांव निवासी संतोष पांडे और विनोद पुर गांव निवासी दीपक पाठक शामिल है. 


मिली जानकारी के अनुसार स्कार्पियो जब पानी में डुबी तो सभी को वहां से निकाल कर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय हॉस्पिटल रेफर किया गया था, लेकिन बेगूसराय पहुंचते ही तीनों की मौत हो गई. फिलहाल तीनों का शव बेगूसराय सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है और सभी के परिजन मौके पर पहुंचे हैं. एक साथ तीन लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. कुछ दिन पहले भी बेगूसराय के तीन दोस्तों की मौत कटिहार में ट्रक और स्कार्पियो की टक्कर में हो गई थी.