ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / bihar / बिहार में बदमाशों का हैरतअंगेज कारनामा, BDO साहब की सरकारी गाड़ी ही उड़ा...

बिहार में बदमाशों का हैरतअंगेज कारनामा, BDO साहब की सरकारी गाड़ी ही उड़ा ले गए चोर

11-Apr-2023 12:03 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर में चोरों का हैरतअंगेज कारनामा सामने आया है. जबकि गाड़ी पर अधिकारी का पदनाम और बोर्ड बैनर लगा है, ये देखकर भी चोरों को पुलिस का डर नहीं हुआ और चोरी की घटना को अंजाम दे दिया. घटना के बाद जिले में कई तरह की चर्चाओं का बाजार भी गर्म है, लोग कह रहे हैं कि जब सरकारी गाड़ी ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता की गाड़ियों का क्या कहना. मामला जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ का है.


जानकारी के अनुसार जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ में मोतीपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार का आवास है. वो सपरिवार शहर में रहते हैं. अपने दफ्तर की गाड़ी से शहर में परिवार से मिलने पहुंचे थे और रात में वहीं रुक गए. लेकिन जब सुबह में देखा तो  सभी हैरान और परेशान हो गए क्योंकि जहां गाड़ी खड़ी की थी वहां गाड़ी नहीं थी. आसपास देखने के बाद नहीं मिला तो सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो पता चला कि कोई अज्ञात आदमी आया और गाड़ी को स्टार्ट कर बड़े आराम से भाग निकला. 


जिसके बाद BDO प्रशांत कुमार ने अपने वरीय अधिकारियों को दी साथ ही इसके लिखित शिकायत अहियापुर थाना में दर्ज कराई. पूरे मामले पर पूछे जाने पर मोतीपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा कि हमारे निजी आवास अहियापुर के कोल्हुआ से हमारी सरकारी गाड़ी चोरी हो गई है. गाड़ी बनाने के ख्याल से लेकर मुजफ्फरपुर गए थे अचानक रविवार की सुबह सुबह गाड़ी गायब हो गई. जिसको लेकर स्थानीय थाना में केस दर्ज कराया गया है पुलिस प्रशासन की टीम कार्रवाई में जुटी है.