EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
28-Mar-2022 09:25 AM
PATNA : मार्च में ही भीषण गर्मी झेल रहे बिहार के लोगों को जल्द राहत मिल सकती है. पूर्वा हवा चलने की वजह से अगले 72 घंटों में हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विदों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से गुजर रहे ट्रफ लाइन के कारण बिहार के उत्तर-पूर्वी भाग सहित प्रदेश के कई जिलों में बादल छा सकते हैं.
मौसम विभाग के अनुसार आज से अगर पूर्वा हवा चलती है, तो तेज धूप और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. मालूम हो कि अभी राज्य में पछुआ हवा चल रही है. मौसम विभाग के अनुसार 1.5 किलोमीटर ऊपर से हवा का बहाव है, जिस कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है.
बिहार में शनिवार को बांका में 40 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला रहा. जबकि पटना में 38.4 डिग्री तापमान अधिकतम और 21.4 डिग्री सेल्सियस तापमान न्यूनतम रहा. मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में 18 मार्च से सामान्य से 3 से 4 डिग्री तापमान अधिक चल रहा है, जिस कारण तेज धूप से लोगों को परेशानी हो रही है.