बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
07-Jan-2021 11:29 AM
LAKHISARAI : बिहार में एक बार फिर से पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है. मामला लखीसराय के बड़हिया थाना इलाके के गंगासराय गांव की है. जहां गुरुवार की अहले सुबह अज्ञात लोगों ने पश्चिमी टोला निवासी मनोज कुमार सिंह के एकलौते बेटे 20 साल के शिवम का अपहरण कर लिया और फिर पहाड़पुर गांव की मुन्ना सिंह की बेटी से शादी करा दी.
बताया जा रहा है कि शिवम का सेना में कलर्क के लिए चयन हो गया है और 14 जनवरी को उसे हैदराबाद में ज्वाइंन करना था. परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह शिवम घर से हर दिन की तरह दौड़ने निकला था. तभी गंगासराय रेलवे लाइन के किनारे ऑल्टो कार सवार हथियार से लैस पांच अपराधियों ने शिवम का अपहरण कर लिया.जिसकी जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.
परिजन शिवम की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर गंगासराय गांव के पास ही एनएच 80 पर को जाम कर दिया था, परिजनों का कहना था कि पैसे के लिए युवक का अपहरण नहीं हुआ है बल्कि शादी के लिए किया गया है.
घटना की जानकारी मिलते ही बड़हिया थाना की पुलिस के अलावा एसडीपीओ रंजन कुमार स्वयं पुलिस बल के साथ गंगासराय पहुंच मामले की पूरी जानकारी ली तथा परिजनों को जल्द से जल्द शिवम को ढूंढ निकालने का भरोसा दिलाया. इसी बीच शिवम का एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसके अनुसार उसकी शादी करा दी गई है. बड़हिया थाना पुलिस के अनुसार युवक की शादी शादी पड़ोस के पहाड़पुर गांव में मुन्ना सिंह की बेटी से कराई गई है.लोगों में यह भी चर्चा है कि यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का भी हो सकता है. वैसे इसकी अब तक पुष्टि नहीं हुई है.