रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री के नारे से गूंजा श्रीराम चौक “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?
25-Aug-2021 01:08 PM
PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद अब नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला किया है. अब से थोड़ी देर पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना की स्थिति को लेकर हाई लेवल मीटिंग की है. इस मीटिंग में सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अब सबकुछ खोलने का फैसला किया है. कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार को देखते हुए सभी दुकाने, प्रतिष्ठान, शॉपिंग मॉल, पार्क, उद्यान और धार्मिक स्थल सामान्य रूप से खोलने का फैसला किया गया है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए खुद इसकी जानकारी दी है. सीएम नीतीश ने कहा है कि कोरोना की स्थिति की समीक्षा की गई. जिसके बाद यह फैसला लिया गया है. जिला प्रशासन की अनुमति से अब सभी प्रकार के सामाजिक, राजनैतिक, मनोरंजन, खेलकूद, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन किए जा सकेंगे. हालांकि इसके लिए आवश्यक सावधानियां बरतनी जरूरी होगी.
इतना ही नहीं सरकार ने यह भी फैसला किया है कि अब विश्वविद्यालय, कॉलेज ,तकनीकी शिक्षण संस्थान और पहली से लेकर 12वीं तक के स्कूलों के साथ-साथ कोचिंग संस्थान भी सामान्य रूप से खुलेंगे. राज्य के विश्वविद्यालयों कॉलेजों विद्यालयों की तरफ से परीक्षाएं भी आयोजित की जा सकेंगी.
कोविड की स्थिति की समीक्षा की गई। कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार को देखते हुए सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, शापिंग माल, पार्क, उद्यान एवं धार्मिक स्थल सामान्य रूप से खुल सकेगें। (1/4)
— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 25, 2021
इसके अलावा सरकार ने 50 फ़ीसदी क्षमता के साथ सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्विमिंग पूल, रेस्टोरेंट और खाने की दुकान जिसमें ग्राहक आकर भोजन करते हैं, ऐसे प्रतिष्ठानों को खोलना मुमकिन हो पायेगा. हालांकि नीतीश कुमार ने कहा है कि तीसरे लहर की संभावना के मद्देनजर सभी बिहारियों को कोविड-19 का पालन करना होगा. साथ ही साथ सावधानी भी बरतनी होगी.
(2/4) जिला प्रशासन की अनुमति से सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन अपेक्षित सावधानियों के साथ आयोजित किए जा सकेगें।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 25, 2021