Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
05-May-2021 07:00 AM
PATNA : बिहार में प्राइवेट अस्पतालों को कोरोना टीकाकरण के लिए टीका खरीदना पड़ेगा। सरकार ने एक मई के बाद से निजी अस्पतालों को टीका उपलब्ध कराना बंद कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर निजी अस्पतालों को टीका की खरीद करने का निर्देश दिया गया है। इस आदेश के बाद बिहार में टीकाकरण अभियान को झटका लगा है।
18 से ऊपर के लोगों के टीकाकरण अभियान के बाद अब निजी अस्पतालों के को टीका खरीदना होगा। इसके लिए उन्हें कोविशिल्ड और कोवैक्सिन बनाने वाली कंपनियों से टीका खरीदना पड़ेगा। गौरतलब है कि बिहार में 18 से 45 साल की उम्र वाले लोगों की तादाद लगभग साढ़े पांच करोड़ है. उन्हें वैक्सीन की दो खुराक देने के लिए 11 करोड़ डोज चाहिये. राज्य सरकार को एक महीने में सिर्फ 16 लाख वैक्सीन मिलने जा रहे हैं. दरअसल राज्य सरकार ने एक करोड वैक्सीन खरीदने का आर्डर दिया है. लेकिन वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर राज्यों के बीच उसका वितरण किया जाना है. मई महीने के लिए बिहार को 16 लाख वैक्सीन देने का कोटा तय हुआ है.
जिन लोगों ने निजी अस्पताल में पहली डोज ली है, वह सरकारी अस्पतालों में दूसरी डोज ले सकेंगे। सूत्रों ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में मुफ्त टीकाकरण जारी रहेगा। राज्य में अभी 18 से ऊपर के लोगों का कोविन पोर्टल पर निबंधन जारी है। पिछले दो-तीन दिनों से कई लोग निजी अस्पतालों में टीकाकरण की सुविधा नहीं होने से वापस लौट चुके हैं। बिहार में वैक्सीन की कमी की वजह से टीकाकरण अभियान बुरी तरह प्रभावित हुआ है।