अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
07-Sep-2021 07:16 AM
PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव के बीच सरकार के सामने अब हड़ताल का संकट पैदा हो गया है। बिहार में निकाय कर्मियों की हड़ताल आज से शुरू हो गई है। बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा और बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के एलान पर आज यानी मंगलवार से राज्य के सभी नगर निकाय में कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव के साथ वार्ता विफल होने के बाद से हड़ताल पर जाना तय हो गया था।
बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने एलान कर दिया था कि नगर निकायों के 30 हजार कर्मचारी मंगलवार से हड़ताल पर जायेंगे। हड़ताल से पैदा होने वाली स्थिति के लिए सरकार और नगर निकाय प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे या ऐलान भी कर्मचारी संघ ने किया है। निकाय कर्मचारियों ने सरकार के समक्ष 12 सूत्री मांग रखी है। इसमें ग्रुप डी पद को पुनर्जीवित करने की मांग सबसे बड़ी है। इसके अलावा मुख्य मांगों में 10 वर्षों की सेवा पूरी करने वाले दैनिक मजदूरों के नियमितीकरण, इससे पहले दैनिक कर्मचारियों को समान काम के लिए समान वेतन या न्यूनतम 18 हजार व 21 हजार का वेतनमान सुनिश्चित करना भी शामिल है।
पटना नगर निगम के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। तृतीय श्रेणी के कर्मी भी इस तैयारी में हैं कि अगर काम से रोका जाएगा तो वह रुकेंगे। प्रधान सचिव स्तर पर वार्ता में मांगों पर गौर नहीं करने का आरोप संघ ने लगाया है। संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह का कहना है कि हमारी मंशा कभी भी आम लोगों को परेशान करने की नहीं है, लेकिन निगम से सफाई कर्मचारियों का पद खत्म करने की साजिश के खिलाफ आवाज उठाना हमारी मजबूरी है।