ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो क्या पुलिस करेगी गिरफ्तार? जानिए सच्चाई, वरना पड़ सकते हैं बड़ी मुसीबत में बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस की कमी पर सड़क जाम! रोहतास में उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े लोगों ने सिलेंडर रख कर रोका मार्ग बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता

Home / bihar / बिहार में कोरोना से पिछले 24 घंटे 10 लोगों की मौत, टेस्ट का...

बिहार में कोरोना से पिछले 24 घंटे 10 लोगों की मौत, टेस्ट का आंकड़ा 35 हजार के पार पहुंचा

02-Aug-2020 06:31 PM

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे के अंदर 10 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 322 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में कोरोना टेस्ट की रफ्तार भी बढ़ी है। एक दिन के अंदर कोरोना टेस्ट का  आंकड़ा 35 हजार के ऊपर चला गया है। पिछले 24 घंटे में राज्य के अंदर 35619 सैंपल की जांच की गई है। 


हालांकि 24 घंटे के अंदर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या पहले से कम हुई है जिसके कारण रिकवरी रेशियो भी नीचे आया है। बिहार में रिकवरी रेशियो घटकर 63.97% हो गया है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1164 है जबकि राज्य में अभी भी 20310 एक्टिव केस मौजूद हैं। 


राज्य में अब तक 36633 मरीज ठीक हो चुके हैं। शनिवार को राज्य में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1823 थी और कुल 28624 कोरोना टेस्ट किए गए थे लेकिन अब इसमें तकरीबन 7000 का इजाफा हुआ है। हालांकि यह टेस्ट आरटी पीसीआर है या एंटीजन टेस्ट इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। विपक्ष लगातार यह सवाल उठा रहा है कि राज्य में आरटी पीसीआर टेस्ट बढ़ाया जाए।