Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान
14-Apr-2025 03:37 PM
By First Bihar
Bihar mausam update: बिहार में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज बारिश, वज्रपात, ओलावृष्टि और तेज़ हवाओं को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
आपदा प्रबंधन विभाग के रेड अलर्ट में कहा गया है कि, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर और बेगूसराय जिलों में आज शाम 17:54 बजे तक तेज़ मेघ गर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि और मध्यम से भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। साथ ही, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं भी चलने की संभावना है। लोगों से अपील की गई है कि वे घर से बाहर ना निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
वहीं, सारण जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस क्षेत्र में भी 18:16 बजे तक के लिए मेघ गर्जन, तेज़ हवाएं और वर्षा की आशंका है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वह मौसम को हल्के में न लें और सतर्क रहें।