Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट
11-Jul-2025 02:00 PM
By Ajit Kumar
Bihar News: भागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुनियारपुर गांव में एक महिला को उसके प्रेमी के साथ देख परिजनों ने जमकर हंगामा किया और दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना शुक्रवार की है, जब महिला अपने प्रेमी के साथ गांव पहुंची थी।
जानकारी के मुताबिक, मुनियारपुर गांव निवासी महिला गुड़िया की शादी 13 साल पहले अनिल सिंह से हुई थी। दंपती के तीन बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि अनिल बोल नहीं सकते हैं और उनकी पत्नी कई बार घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग चुकी है।
महिला के ससुर ने आरोप लगाया कि उनकी बहू गुड़िया का मुंगेर निवासी राजू नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। कुछ दिन पहले वह अपने पति अनिल और तीनों बच्चों को लेकर चेन्नई चली गई थी, जहां राजू भी काम करता है। वहीं रहते हुए वह राजू के साथ रहने लगी। जब अनिल ने इसका विरोध किया तो राजू ने उसके साथ मारपीट की।
शुक्रवार को गुड़िया अपने प्रेमी राजू के साथ एक बार फिर गांव पहुंची और अनिल से पैसे मांगने लगी। इसकी सूचना परिजनों ने डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मधुसूदनपुर थाना भेज दिया। राजू ने पुलिस को बताया कि उसकी महिला से केवल जान-पहचान है और वह सिर्फ उसे घर छोड़ने आया था। उसने किसी प्रकार के प्रेम संबंध या मारपीट के आरोप से इनकार किया है।
मधुसूदनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है, लेकिन आरोपों की पुष्टि के लिए दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर गांव में चर्चाओं का माहौल है। लोग महिला के बार-बार प्रेमी के साथ भागने और फिर वापस लौटने पर हैरानी जता रहे हैं। वहीं, बच्चों के भविष्य को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।