Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट
07-Jun-2025 03:43 PM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार सरकार ने आज शनिवार को तीन आयोग में अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति की है. खाद्य आयोग, अति पिछड़ा वर्ग आयोग के बाद अब मदरसा शिक्षा बोर्ड का गठन किया गया है. जेडीयू नेता सलीम परवेज को मदरसा शिक्षा बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है.
बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड का गठन किया गया है. जदयू नेता सलीम परवेज को बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है. बिहार मदरसा शिक्षा बोर्ड में अध्यक्ष समेत 12 सदस्यों की टीम होगी. सलीम परवेज को जहां अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं शिक्षा विभाग के निदेशक पदेन सदस्य होंगे. मौलाना मजहरूल हक अरबी फारसी विश्वविद्यालय के उर्दू विभागाध्यक्ष भी पदेन सदस्य होंगे.
मदरसा इस्लामिया के प्रिंसिपल पदेन सदस्य, बिहार सुन्नी वक्फ बोर्ड और सिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष पदेन सदस्य होंगे. जदयू के विधान पार्षद मोहम्मद खालिद अनवर सदस्य, शब्बीर अहमद सदस्य, अब्दुल कयूम सदस्य, खुर्शीद अनवर सदस्य, मदरसा शिक्षक इजहार अशरफ और निजामुद्दीन अंसारी को भी सदस्य बनाया गया है.