ब्रेकिंग न्यूज़

कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक

Home / bihar / Bihar News : ईंट भट्ठा की दीवार के नीचे दबे कई मजदूर, दर्दनाक...

Bihar News : ईंट भट्ठा की दीवार के नीचे दबे कई मजदूर, दर्दनाक हादसे के बाद गांव में पसरा मातम

Bihar News : इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है, कई बच्चों के सिर पर से पिता का साया उठ गया है, इस दर्दनाक हादसे के बाद घायल कई मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

20-Mar-2025 08:50 AM

By First Bihar

Bihar News : मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड में अरेर थाना क्षेत्र के लोहा-परौल मार्ग पर संचालित एक ईंट भट्ठे की दीवार अचानक ढह जाने से एक मजदूर की जान चली गई है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह दर्दनाक हादसा बुधवार को उस वक्त हुआ, जब मजदूर ट्रैक्टर पर ईंट लोड कर रहे थे। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी और मृतक के गांव में मातम छा गया है।  


मृतक की पहचान अरेर थाना क्षेत्र के नरही गांव के 45 वर्षीय राजू कुमार दास के रूप में हुई। घायलों में नरही के दिनेश दास और मंजय राय, साथ ही परौल के विश्वनाथ पासवान शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, मजदूर गोल्ड नामक ईंट भट्ठे पर काम कर रहे थे। ईंट लोड करते वक्त अचानक दीवार ढह गई, जिसके नीचे सभी दब गए। वहां मौजूद अन्य कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक राजू की मौत हो चुकी थी। घायल मजदूरों को इलाज के लिए मधुबनी भेजा गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। 


राजू कुमार दास की पत्नी सुनीता देवी और उनके चार बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार गरीबी से जूझ रहा था, और राजू पिछले आठ साल से ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर अपने घर का खर्च चलाते थे, घटना की सूचना मिलते ही अरेर थानाध्यक्ष नेहा निधि और एसआई बेमिसाल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।


इस बारे में बात करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया, "हम पहुंचे तो घायलों को मधुबनी भेजा जा चुका था। स्वजनों ने सामाजिक स्तर पर मामले को सुलझा लिया और पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया।" बता दें कि पुलिस को स्वजनों ने लिखित आवेदन देकर शव पोस्टमार्टम न कराने की बात कही थी। 


मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट