खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
20-Feb-2025 09:54 AM
By Viveka Nand
Bihar Land Survey: बिहार में भूमि सर्वे का काम जारी है. हालांकि, इस काम में रैयतों को भारी परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है. सर्वे का काम धीमा पड़ा हुआ है. हालात ये हैं कि ऑनलाइन माध्यम से स्वघोषणा की अपलोडिंग बंद है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से दावा किया गया है कि 22 फरवरी से यह सेवा फिर से शुरू होगी. विभाग की तरफ से एडवाइजरी जारी कर कहा गया है कि जब तक ऑनलाइन माध्यम से स्वघोषणा जमा करने का काम बंद है, तब सभी लोग विशेष सर्वेक्षण शिविर में जाकर स्व घोषणा पत्र जमा करें. हालांकि, 22 तारीख की मियाद पूरी होने वाली है, ऑनलाइन माध्यम से स्व घोषणा जमा करने को लेकर विभाग की तरफ से अपडेट नहीं आया है. बताया जा रहा है कि समय को बढ़ाया जा सकता है.
22 फरवरी से ऑनलाईन स्वघोषणा पत्र जमा होंगे,यह बड़ा सवाल ...
बता दें, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के तहत आने वाले भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय ने 9 फरवरी को स्वघोषणा जमा करने में आम लोगों को हो रही परेशानी के मद्देनज़र नई एडवाइजरी जारी की थी. एडवाइजरी में रैयतों से कहा गया था कि वो अपनी जमीन का ब्यौरा यानि स्वघोषणा अंचल स्थित शिविर कार्यालय में जाकर जमा करें। सर्वर में हो रहे बदलावों की वजह से फिलहाल ऑनलाइन माध्यम से स्वघोषणा की अपलोडिंग बंद है। सर्वे निदेशालय की वेबसाइट dlrs.bihar.gov.in पर य़ह सूचना प्रसारित है कि तकनीकी समस्या के कारण अभी ऑनलाइन माध्यम से स्व घोषणा/ वंशावली हेतु प्रपत्रों को प्राप्त नहीं किया जा रहा है. 22 फरवरी से यह सेवा फिर से शुरू की जाएगी. वर्तमान में रैयत अंचल स्तर पर कार्यरत विशेष सर्वेक्षण शिविरों में अपनी स्वघोषणा एवं वंशावली समर्पित कर सकते हैं.
ऑनलाइन माध्यम से क्यों बंद है काम?
सर्वे निदेशालय बिहार के सभी 9 प्रमंडल के अलग-अलग सर्वर का प्रावधान कर रहा है. फिलहाल 3 प्रमंडल भागलपुर, पूर्णिया एवं मुंगेर का सर्वर अलग किया जा चुका है. अन्य प्रमंडल के लिए सर्वर अलग करने का काम प्रगति पर है और जल्द ही सभी सर्वर काम भी करने लगेंगे. बिहार में मार्च, 25 तक स्व घोषणा जमा करने का प्रावधान किया गया है. लोगों द्वारा इस काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लिया जा रहा है. अभी तक 78 लाख रैयतों द्वारा स्व घोषणा समर्पित किया जा चुका है. सर्वे निदेशालय को उम्मीद है कि उम्मीद है कि सर्वर migration की समस्या दूर होते ही इसमें तेज प्रगति होगी.
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने किस्तवार शुरू करने के लिए फरवरी का अंतिम सप्ताह का समय निर्धारित किया गया है. इसके मद्देनजर निदेशालय द्वारा जरूरी तैयारियां की जा रही हैं.