खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
24-Jan-2026 06:58 PM
By First Bihar
PATNA: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग भूमि से जुड़ी सभी सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराने में जुटा हुआ है। अभी तक करीब 10 सेवाएं रैयतों को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जा रहा। अब जमीन मालिकों को सरकारी दफ्तर का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा। घर बैठे ही उनकी जमीन संबंधी समस्याएं दूर होगी। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इस बात की जानकारी दी।
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार बनने के बाद से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग सभी कार्य डिजिटल कराने में लगा है ताकि लोग सभी कार्य ऑनलाइन करा सकें और उन्हें घर बैठे जमीन से जुड़ी सभी जानकारी मिल सके।
10 क्लिक में जमाबंदी
विभाग के अनुसार बिहार के रैयतों को राजस्व विभाग की 10 सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही है, जिसमें दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, ई मापी, ऑनलाइन भूमि लगान भुगतान, ऑनलाइन राजस्व न्यायालय (आरसीएमएस), भूमि उपयोग प्रकार में परिवर्तन (भू-संपरिवर्तन), राजस्व मानचित्रों डोर स्टेप डिलीवरी, जमाबंदी पर एसएमएस अलर्ट चुनने की सेवा और एलपीसी आदि शामिल है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के निर्देश पर विभाग के वरीय अधिकारियों के स्तर से लगातार इसकी निगरानी की जा रही है।