ब्रेकिंग न्यूज़

वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर

Home / bihar / बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने...

बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश

Bihar Bhumi: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी तेज कर दी है. डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने डीसीएलआर को समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

07-Apr-2026 06:15 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Bhumi: उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता का जनादेश भूमि विवाद रहित बिहार बनाने का है और इसको पूरा करने के लिए ही लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में अंचल स्तर पर कार्य प्रभावित होने से आम जनता को जो परेशानियाँ हुई हैं, उसकी जिम्मेदारी तय होगी और इसका खामियाजा संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को भुगतना पड़ेगा। 


उन्होंने उपस्थित सभी डीसीएलआर से कहा कि काम में खानापूर्ति नहीं हो। वास्तविक कार्यों को लटकाने और भटकाने से बचना होगा। लोगों के जरूरी काम को ईमानदारी से समय सीमा के अंदर पूरा कर देंगे तो आम जनता के बीच आपका बेहतर इमेज बनेगा। इससे आप अपने आप को उस स्थान पर सिद्ध कर पाते हैं। जनता भी आप पर विश्वास करने लगती है। इसलिए सभी अधिकारियों का पहला ध्येय जनता के उचित कार्य का समय पर निष्पादन करना होना चाहिए।


मंगलवार को वे पटना स्थित पुराना सचिवालय के राजस्व मुख्यालय में आयोजित राज्य के सभी भूमि सुधार उप समाहर्ताओं (डीसीएलआर) की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले अधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रधान सचिव सीके अनिल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा तथा उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के जनकल्याण संवाद का विभागीय कार्यप्रणाली पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। सरकार को राजस्व अधिकारियों से बहुत उम्मीदें हैं।


उन्होंने कहा कि राजस्व का कार्य जनता से सीधे जुड़ा हुआ कार्य है, इसलिए पूरी ईमानदारी और जवाबदेही के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि 9 मार्च से अंचल स्तर पर कार्य प्रभावित रहने के कारण जो समय नष्ट हुआ है, उसकी कीमत अमूल्य है और इससे आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी है।


प्रधान सचिव ने सरकारी जमीन की सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सरकारी भूमि से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि इसी जमीन के आधार पर राज्य का लैंड बैंक मजबूत होगा, जिससे औद्योगिक निवेश और आधारभूत संरचना के विकास को गति मिलेगी। इसलिए सरकारी भूमि से जुड़े मामलों में सरकार के पक्ष की मजबूती सुनिश्चित करना आवश्यक है।


उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में कई जगह भू-माफिया सक्रिय हैं और उन पर सबसे प्रभावी रोक राजस्व अधिकारियों की निष्पक्ष कार्रवाई से ही संभव है। उन्होंने कहा कि आपकी कलम ही भू-माफियाओं के खिलाफ सबसे बड़ी ताकत है।


इसके उपरांत अपर सचिव डॉ महेंद्र पाल, अपर सचिव आजीव वत्सराज एवं उप निदेशक मोना झा ने दाखिल-खारिज अपील वाद, बीएलडीआर वाद तथा मापी अपील वादों के निष्पादन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। विशेष रूप से 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक माहवार निष्पादित वादों की संख्या तथा संबंधित अधिकारियों के पदस्थापन के बाद से किए गए निष्पादन का आकलन किया गया।


इसके अलावा राजस्व वसूली की स्थिति, लैंड बैंक के लिए चिन्हित भूमि के सत्यापन, अंचल एवं हल्का स्तर पर किए गए निरीक्षण और अन्य प्रशासनिक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अपर सचिव डॉ. महेंद्र पाल, अपर सचिव आजीव वत्सराज, उप निदेशक मोना झा, विशेष कार्य पदाधिकारी मणि भूषण किशोर, सुधा रानी, सोनी कुमारी, सहायक निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी जूही कुमारी, आईटी मैनेजर आनंद शंकर सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।