ब्रेकिंग न्यूज़

हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Bihar news : बिहार में गर्मी का बड़ा असर! आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सुबह ही होगा पूरा काम, जानें नया टाइमिंग सिस्टम! बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी

Home / bihar / बिहार की 30 हजार छात्राओं को नहीं मिला मुख्यमंत्री योजना का पैसा, शादी...

बिहार की 30 हजार छात्राओं को नहीं मिला मुख्यमंत्री योजना का पैसा, शादी बनी वजह

03-May-2020 10:28 AM

PATNA : बिहार में 30 हजार से ज्यादा छात्राओं को मुख्यमंत्री बालिका( इंटरमीडियट) प्रोत्साहन योजना का लाभ नहीं मिल सका है।छात्राओं को पैसा मिलने में शादी की बाधा पड़ गयी है। दरअसल छात्राओं ने सरकार को ये नहीं बताया है कि उनकी शादी हुई है या नहीं ।


मुख्यमंत्री बालिका( इंटरमीडियट) प्रोत्साहन योजना के तहत  इंटर पास छात्राओं को मिलने वाली 10 हजार की राशि लटक गयी है। इस योजना के तहत 30883 छात्राएं पैसा से वंचित रह गयी हैं। दरअसल इन लड़कियों ने सरकार को ये सूचना नहीं दी है कि उनकी शादी हो गयी है या नहीं। इस योजना का लाभ पाने के लिए ये स्थिति स्पष्ट करना जरूरी है। इतना ही नहीं इन छात्राओं ने बैंक आईएफएससी कोड, अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर तक नहीं बताया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने ऐसी लड़कियों को 15 मई तक का समय दिया है।


इस साल कन्या समृद्धि योजना के तहत मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना के लिए 362413 लड़कियों ने आवेदन दिया था। इनमे से 331530 छात्राओं को पैसा डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेज दिया गया। पटना में सबसे अधिक 2023 लड़कियों को इस योजना का लाभ दिया गया। इस बाबत माध्यमिक शिक्षा निदेशक गिरिवर दयाल सिंह  ने सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को हर हाल में जानकारी जुटा कर लड़कियों को पैसा भेजने का निर्देश दिया है।