मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर
30-Sep-2021 04:18 PM
SARAN : बिहार में पंचायत चुनाव चल रहे हैं. पहले और दूसरे चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी है. इसी बीच कई दिलचस्प मुकाबले भी देखने को मिलते हैं. कहीं भाई-भाई, सास-बहु तो कहीं देवरानी-जेठानी एक दूसरे को टक्कर देती नज़र आती हैं. लेकिन बिहार के सारण जिले में पति-पत्नी ने एक दूसरे के खिलाफ पंचायत चुनाव में ताल ठोक दिया है. यहां पति-पत्नी ने एक-दूसरे के खिलाफ नामांकन कर दिया है.
दरअसल, मढ़ौरा एसडीओ के कार्यालय में अभिषेक सिंह और उनकी पत्नी अर्चना सिंह ने सारण के गंडक दियारा क्षेत्र स्थित पानापुर प्रखंड के जिला पार्षद भाग दो सीट के लिए नामांकन का पर्चा भरा है. दोनों एक साथ ही नामांकन करने पहुंचे. फिर एक ही सीट के लिए नामांकन किया. लोगों को जब पता चला कि एक ही सीट से पति-पत्नी ने एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोकी है तो उनकी रुचि बढ़ गई.
लोगों का कहना है कि यह चुनावी पैतराबाजी है. क्योंकि पति या पत्नी कोई एक ही चुनाव मैदान में रहेगा. लेकिन फिलहाल तो यह चर्चा का विषय जरूर बन गया है. बता दें कि अर्चना सिंह इस सीट से निवर्तमान जिला पार्षद हैं. पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्होंने दोबारा नामजदगी की है. वहीं, अर्चना सिंह के पति पिछले चुनाव में उनके चुनाव अभिकर्ता थे. लेकिन इस बार वे खुद रेस में आ गए हैं.
पति अभिषेक सिंह ने बताया कि वे खुद इस बार चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने बताया कि वे आवास सहायक की नौकरी छोड़कर चुनाव मैदान में उतरे हैं. लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि यदि किसी एक का नामांकन रद्द होता है तो दूसरा मैदान में रहेगा, इसी सोच के तहत दोनों ने नामांकन किया है.