विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक
27-Sep-2021 09:49 AM
ROHTAS : बिहार में रविवार को 11 चरणों में हो रहे पंचायत चुनाव के पहले चरण की काउंटिंग हुई. कुल 151 पंचायतों के उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हुआ. इसी में रोहतास के करगहर से कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा की बहू रिंकी मिश्रा ने मुखिया प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की. वे परसथुआ से सटे सलथुआ पंचायत की मुखिया निर्वाचित हुई हैं.
बता दें कि रिंकी मिश्रा करगहर विधायक के भतीजे संजीव मिश्रा की पत्नी हैं. 27 फरवरी में परसथुआ में संजीव मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. रिंकी मिश्रा का मायका सलथुआ पंचायत में है. वे पहली बार मुखिया चुनाव में उतरी थी और 2150 मतों से उन्होंने जीत दर्ज की है. उन्होंने वर्तमान मुखिया मोहन यादव को हराया है.
जानकारी हो कि संजीव मिश्रा की अपराधियों ने 27 फरवरी 2021 को दिनदहाड़े गोली मार हत्या कर दी थी. संजीव को तीन गोली लगी थी. गंभीर हालत में उन्हें वाराणसी ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई. बतााय जाता है कि जैसी ही संजीव बाजार से अपने घर आए तभी अंदर घात लगाए बैठे 4 बदमाशों ने उन्हें 3 गोलियां मारी, जिससे उनकी मौत हो गई.