ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन

Home / bihar / बिग ब्रेकिंग: बिहार के मुख्य सचिव अरूण सिंह की कोरोना से मौत, हॉस्पिटल...

बिग ब्रेकिंग: बिहार के मुख्य सचिव अरूण सिंह की कोरोना से मौत, हॉस्पिटल में थे भर्ती

30-Apr-2021 01:55 PM

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी का कहर जारी है. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार के बिहार के मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह की कोरोना से मौत हो गई है. मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. मुख्य सचिव की मौत के बाद प्रशासनिक गलियारे में शोक की लहर है. 


अरुण कुमार सिंह 1985 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी थे. 28 फरवरी को सरकार ने उन्हें मुख्य सचिव के पद पर तैनात किया था.  पिछले दिनों वह कोरोना संक्रमित पाए गए थे और तब से लगातार उनका इलाज चल रहा था.


गौरतलब हो कि 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अरुण कुमार सिंह फ़रवरी महीने में बिहार के मुख्य सचिव बने थे. इससे पहले अरुण कुमार सिंह बिहार के विकास आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. अरुण कुमार सिंह 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने वाले थे. लेकिन उससे पहले ही कोरोना ने उनकी जिंदगी छीन ली.



मुख्या सचिव के निधन पर बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने दुःख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि "1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह के निधन से अत्यंत मर्माहत हूं। वे अनुभवी एवं कुशल प्रशासक थे। उनके निधन से प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिरशांति प्रदान करें।"