ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट

Home / bihar / बिहार: लॉकडाउन में शॉपिंग कर रही लड़की पुलिस पर भड़की, बोली.. मुंह में...

बिहार: लॉकडाउन में शॉपिंग कर रही लड़की पुलिस पर भड़की, बोली.. मुंह में लाठी हुड़ देंगे, वर्दी पहना है तो क्या समझता है

23-May-2021 06:39 PM

KHAGARIA : बिहार में कोरोना को लेकर लॉकडाउन लागू है. लॉकडाउन में ऐसी-ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. ताजा मामला बिहार के खगड़िया जिले का है, जहां शॉपिंग करने मन करने पर एक लड़की पुलिसवालों पर भड़क उठी. पहले तो लड़की पुलिसवालों को गंदी -गंदी गालियां दी और फिर कहा कि वर्दी पहना है तो क्या समझता है? मुंह में डंडा हुड़ देंगे. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.


घटना खगड़िया जिले के गोगरी अनुमंडल मुख्यालय की है, जहां जमालपुर बाजार में लाॅकडाउन के बावजूद शटर बंद एक ज्वेलर्स के अंदर खरीदारी करने आई एक लड़की पुलिसवालों पर बुरी तरह भड़क गई. खरीदारी करने से रोके जाने के बाद लड़की आपा खो बैठी और रोड पर ही पुलिसवालों को गाली देने लगी. इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें लड़की पुलिसवालों के साथ अभद्रता करते दिख रही है.


वायरल वीडियो में लड़की को ये कहते सुना जा रहा है कि "मुंह में डंडा हुड़ देंगे. वर्दी पहन लिया है तो क्या समझता है, रुको दो मिनट में तुमलोग का इलाज कर देंगे." लड़की को गाली देते हुए भी सुना जा रहा है. लड़की के इस भारी ड्रामे के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि लॉकडाउन में सारे दुकान बंद थे. लेकिन इसके बावजूद भी जमालपुर बाजार में जवाहर ज्वेलर्स में बाहर से तो ताला लटका हुआ था, मगर अंदर ग्राहकों की भीड़ थी.


स्थानीय पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी मिली तो एसडीओ सुभाषचन्द्र मंडल और गोगरी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दुकान का शहर खुलावाया. इस दौरान पुलिस ने देखा कि  कुछ युवतियां भी अपने परिजनों के साथ खरीदारी कर रही थी. दुकान से बाहर निकले एक ग्राहक पुलिस के साथ बहस करने लगा. युवक की इस हरकत से नाराज पुलिस ने उसे गाड़ी में बैठा लिया. भाई को हिरासत में लेने के बाद उसकी बहन आग बबूला हो गई और पुलिस पदाधिकारी और अधिकारियों को जमकर गालियां दी. लड़की ने पुलिस वालों को वर्दी उतरवाने तक की धमकी दे डाली. इस दौरान करीब आधे घंटे तक जमालपुर बाजार में अफरातफरी मची रही. बाद में लड़की को भी हिरासत में ले लिया गया.