ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला

Home / bihar / शर्मनाक! डिप्टी CM तारकिशोर के क्षेत्र का बुरा हाल, सदर अस्पताल में 3...

शर्मनाक! डिप्टी CM तारकिशोर के क्षेत्र का बुरा हाल, सदर अस्पताल में 3 दिन तक खुले में पड़ी रही कोरोना मृतक की लाश

02-May-2021 10:25 PM

By Tahsin Ali

KATIHAR : बिहार में कोरोना से स्थिति बदतर हो गई है. सरकार के तमाम दावे फेल साबित हो रहे हैं. ताजा मामला बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के विधानसभा क्षेत्र कटिहार का है, जहां सदर अस्पताल में कोरोना से मरने वाले एक व्यक्ति की लाश एम्बुलेंस में 3 दिन तक पड़ी रही. लेकिन किसी ने शव का अंतिम संस्कार नहीं कराया. यह मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. खुद डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने जांच की कही है. 


उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के गृह जिले से ऐसी घटना सामने आने के बाद सरकार और स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़ा हो रहा है. बताया जा रहा है कि कटिहार के सदर अस्पताल में एक कोरोना मरीज की मौत हो गई. मौत के बाद उसकी डेड बॉडी को एम्बुलेंस में लादा गया. एम्बुलेंस का दरवाजा खुला रहा और लाश उसी में पड़ी रही. तीन दिन तक लाश को वहां से नहीं ले जाया गया. इतने दिन तक कोरोना मृतक की लाश पड़ी रहने से सड़कर उसमें से से बदबू आने लगी.


news image


इस घटना को लेकर एम्बुलेंस के ड्राइवर ने कहा कि तीन दिन पहले ही शव अस्पताल से लोड किया था. लेकिन अस्पताल प्रशासन लादे हुए हुए शव को लोडिंग कराकर छोड़ दिया. वहीं दूसरी ओर सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक ने कहा कि "ये एसीएमओ की जिम्मेवारी थी. जिसे उन्हें पूरा करना था. मुझे जो सूचना मिली है, उसके तहत ये ज़िम्मेदारी नगर निगम को दी गयी थी. नगर निगम के द्वारा दाहसंस्कार होना था. दाहसंस्कार में जो खर्चे होंगे उस खर्च के प्रबंधन मे दिक्कत आगयी है. दाहसंस्कार में जो लकड़ी आएगी, वो किसके पॉकेट से आएगा. यह तय नही हो सका है. जिस वजह से ये दिक्कत आयी है.  एसीएमओ ही इसके जिम्मेदार है. मैंने कल ही नगर निगम को सूचना दे दिया था."


news image


जब इस घटना को लेकर कटिहार के डीएम उदयन मिश्रा ने कहा कि "संक्रमित बॉडी के डिस्पोजल के लिए गठित टीम भी संक्रमित है. लेकिन ये ऐसा कार्य है कि इसे करने के लिए कोई जल्दी सामने नही आ रहा है. हमने रेडक्रॉस-एनजीओ या फिर नगर निगम के माध्यम से बॉडी डिस्पोजल का निर्देश दिया है." कटिहार पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम और कटिहार के हीं विधायक तारकिशोर प्रसाद ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच का भरोसा दिया. जब पत्रकारों ने  उपमुख्यमंत्री से सवाल किया कि कोरोना जांच की किट खत्म हो गई है. इसपर डिप्टी सीएम सवाल को नजरअंदाज कर चलते बने.


news image