ब्रेकिंग न्यूज़

EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप

Home / bihar / पटना का मौसम बना सुहावना... बिहार के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि...

पटना का मौसम बना सुहावना... बिहार के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

03-Apr-2022 11:40 AM

PATNA : बिहार का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है. मार्च में जहां भीषण गर्मी पड़ी वहीं अप्रैल शुरू होते ही मौसम ने अपना मिजाज़ बदल लिया. उत्तर बिहार में अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव के आसार हैं. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मुजफ्फरपुर सहित अन्य जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. वहीं, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण में अधिक बारिश हो सकती है. 


बारिश के दौरान 15 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है. कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है. इस दौरान आसमान में बादल छाये रहने और पूरबा हवा चलने के आसार हैं. इधर, राजधानी पटना में रविवार सुबह धुंध छाया रहा. उत्‍तर-पूर्वी बिहार के कई जिलों में ऐसी ही स्थिति तीन-चार दिनों से बनी हुई है. इस कारण मौसम सुहाना बना हुआ है. पिछले सप्‍ताह की गर्मी से राहत मिली है. 


पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आने वाली पुरबा हवा अपने साथ काफी मात्रा में नमी लेकर आ रही है. पूरबा हवा जैसे ही पछुआ के संपर्क में आ रही है, हवा की नमी धुंध में तब्दील हो जा रही है. हालांकि,मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यह राहत अधिक दिनों तक नहीं रहने वाली.


news image