ब्रेकिंग न्यूज़

EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप

Home / bihar / मौसम विभाग ने चेताया.. बिहार के कई जिलों में आज बारिश के साथ...

मौसम विभाग ने चेताया.. बिहार के कई जिलों में आज बारिश के साथ ओला वृष्टि के आसार

26-Feb-2022 07:34 AM

PATNA : बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है. अगले 1 से 2 दिनों तक बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. प्रदेश के उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व हिस्से में शनिवार को तेज हवा के साथ बारिश और ओला वृष्टि होने के आसार हैं. इसके अलावा अगले 48 घंटे में उत्तर-पश्चिम और दक्षिण -पश्चिम, उत्तर-पूर्व, दक्षिणी पूर्व भाग में बारिश के साथ ठनका के भी आसार हैं. हालांकि पुरवैया चलने की वजह से ऊमस महसूस की गयी. फिलहाल बिहार में अभी कम दबाव का केंद्र बना हुआ है.


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 48 घंटे तक मौसम में उतार-चढ़ाव होता रहेगा. इधर बिहार में दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में शुक्रवार को बारिश के साथ ठनका भी गिरा है. इसके अलावा आधे से अधिक बिहार में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी है. इसमें भोजपुर में 12.6, लखीसराय में 11.2, नौहट्टा 8.6, औरंगाबाद में 7.2, शेरघाटी में 6.8 और नवादा में 5.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है. इसके अलावा रोहतास, बांका, भभुआ, गया, जमुई,सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया और किशनगंज में भी बारिश हुई है.


फिलहाल प्रदेश के अधिकतम तापमान औसतन दो से तीन डिग्री नीचे और न्यूनतम मापमान सामान्य से दो से चार डिग्री अधिक चल रहा है. उल्लेखनीय है कि बिहार में शीतकालीन बारिश 39 मिलीमीटर हो चुकी है,जो कि सामान्य से सौ फीसदी अधिक है. मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सामान्य से अधिक हो रही बारिश नुकसानदायक साबित हो सकती है. खासकर वह फसलें जो पकने की कगार पर हैं.