ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / bihar / बिहार के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, लिस्ट में कहीं आपका शहर...

बिहार के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, लिस्ट में कहीं आपका शहर भी तो नहीं !

21-Aug-2022 11:34 AM

PATNA : बिहार में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। राजधानी पटना समेत कई जिलों में लागातर बारिश हो रही है। वहीं, कई जिले अब भी गर्मी की चपेट में है। अब मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अगले 24 घंटों के लिए राजधानी समेत 20 जिलों में बूंदा-बांदी की संभावना जताई है। राेहतास और कैमूर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार की बात करें तो पटना में 24.6 मिमी बारिश हुई तो वहीं मुंगेर के धरहरा में 125.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। 


राजधानी पटना की बात करें तो अधिकतम पारा सामान्य से दो डिग्री नीचे आने के साथ 31.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मानसून ट्रफ का पश्चिमी छोर हिमालय की तलहटी छोर से एवं पूर्वी छोर यूपी के बहराइच वाराणसी, दक्षिण झारखंड एवं समीपवर्ती ओडिशा में कम दबाव का क्षेत्र होते हुए उत्तरी बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रही है। इसका असर दक्षिणी और उत्तर बिहार के कई जगहों पर देखने को मिल सकता है। 



जिन जिलों के लिए विभाग ने अलर्ट जारी किया है, उसमें बक्सर, भोजपुर, राेहतास , भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया , नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, कैमूर शामिल है। 



आपको बता दें, मुंगेर के धरहरा में 125.2 मिमी बारिश दर्ज किया गया। वहीं, पटना में 24.6 मिमी, गया में 40.7 मिमी, भागलपुर में 13.9 मिमी, मुजफ्फरपुर में 35.8 मिमी, दरभंगा में 14.4 मिमी, डेहरी में 7.4 मिमी, नवादा के रजौली में 97.6 मिमी, बक्सर के इटरही में 96 मिमी, मोतिहारी में 91.4 मिमी, बिहारशरीफ में 91 मिमी, बक्सर के ब्रह्मपुर में 87.6 मिमी, जहानाबाद में 85.4 मिमी, बक्सर के सिमरी में 81.8 मिम, एकंगरसराय में 79.2 मिमी, भोजपुर के चरपोखरी में 73.2 मिमी, अरवल में 72.2 मिमी, हिसुआ में 70.4 मिमी, नवादा के नरहट में 70.2 मिमी बारिश हुई।