ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....

Home / bihar / बिहार के इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने...

बिहार के इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

20-Jul-2021 10:36 AM

PATNA : बिहार के दक्षिण और पश्चिम क्षेत्रों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटो में भरी बारिश की संभावना हैं. साथ ही इसकी स्थिति 23 जुलाई तक रहने की उम्मीद हैं. कल यानी सोमवार को राजधानी पटना में मौसम साफ़ देखने को मिला था. उत्तर बिहार में अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. आज पश्चिमी बिहार के चार जिलों में भारी बारिश के आसार हैं. 



मंगलवार को बक्सर, भोजपुर, रोहतास एवं भभुआ में भारी बारिश की उम्मीद है. पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि सारण, पटना, वैशाली और बेगूसराय जिलों के कुछ हिस्‍सों में अगले कुछ घंटों में हल्‍की बारिश और बादल गरजने की संभावना हैं. इसके अलावा समस्‍तीपुर, मधेपुरा, खगडि़या, अररिया, सहरसा, सुपौल, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा और मधुबनी जिले में भी बारिश के आसार हैं. 


बता दें कि बिहार में मानसून इस बार पहले से अधिक मेहरबान है. जून और जुलाई में अब तक औसत से अधिक बारिश हुई है. जून में कई जगहों पर दोगुनी बारिश रिकार्ड की गई थी. अब तक अधिक बारिश पूर्वी और पश्‍च‍िमी चंपारण, सीवान, सारण और गोपालगंज जैसे जिलों में हुई है. इसके अलावा नेपाल से नज़दीक उत्‍तर बिहार के कई जिलों में भी मानसून का असर अधिक दिख रहा है. मानसून के दोबारा तेज होने पर उत्तर बिहार की कई नदियों में फिर से पानी का स्तर बढ़ गया है. इसके कारण बाढ़ से परेशान लोगों के लिए मुश्किल और बढ़ गई है.