Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान
04-May-2020 01:31 PM
By Ganesh Samrat
PATNA :बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय कल से सभी रेड जोन इलाकों का दौरा करेंगे। उन्होनें कहा कि इन रेड जोन में तैनात पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाने के लिए वे खुद तमाम जगहों पर जाएंगे। साथ ही उन्होनें लोगों से अपील की है कि वे सख्ती के साथ लॉकडाउन के नियमों का पालन करें क्योंकि लोगों में भ्रम पैदा हो गया है कि लॉकडाउन में छूट मिल गयी है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि लोगों के बीच ये भ्रम हो गया है या फिर कुछ ऐसी अफवाह फैल गयी है कि लॉकडाउन के तीसरे चरण में छूट दे दी गयी है। लेकिन उन्होनें साफ करते हुए कहा कि आम लोगों को कोई भी छूट नहीं दी गयी है। उन्हें पहले की ही तरह लॉकडाउन के नियमों का पालन घर में ही रहकर ही करना होगा। डीजीपी ने बताया कि बिहार में कोई ग्रीन जोन नहीं है। केवल रेड जोन और आरेंज जोन में ही बिहार के जिलों को बांटा गया है जहां तमाम तरह की सख्तियां पहले की ही तरह लागू रहेंगी।
डीजीपी ने कहा कि पहले की ही तरह मंदिर-मस्जिद-चर्च और गुरुद्वारा समेत तमाम धार्मिंक सस्थाएं बंद रहेंगी। एक जिले से दूसरे जिले में जाने के लिए बिना पास के किसी को इजाजत नहीं होगी। उन्होनें कहा कि लॉकडाउन के तीसरे पारियड में कई चीजों को छूट मिली है उसी से जुड़े लोगों को थोड़ी राहत जरूर दी जाएगी। उन्होनें कहा कि भी अभी ये कठिन वक्त हैं कोरोना संकट में बिहार के बाहर फंसे लोग लौट रहे हैं। लगभग 10 लाख लोग बिहार वापस आएंगे। ऐसे में और भी ज्यादा सावधानी बाहर से आने वालों और यहां रह रहे लोगों दोनों को ही बरतनी होंगी।
डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने राज्य के मजदूरों से अपील करते हुए कहा है कि लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का अवश्य पालन करें। इसके अलावा जिन लोगों की स्क्रीनिंग या फिर जिन्हें क्वारंटाइन सेंटर में रखा जा रहा है, वो डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग करें। डीजीपी ने एलान किया है कि कल से वे बिहार के तमाम रेड डजोन इलाकों का दौरा कर वहां तैनात पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाएंगे।