ब्रेकिंग न्यूज़

परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

Home / bihar / बिहार में ऑक्सीजन की लूट, सिलेंडर आते ही ले भागे परिजन, अस्पताल...

बिहार में ऑक्सीजन की लूट, सिलेंडर आते ही ले भागे परिजन, अस्पताल में अफरा-तफरी का आलम

30-Apr-2021 09:18 PM

BUXAR : बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. राज्य में ऑक्सीजन सिलिंडर और बेड के की कमी है. उधर बक्सर जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. दरअसल बक्सर के कोविड डेडिकेटेड हॉस्पीटल में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब ऑक्सीजन का सिलेंडर उतरते ही मरीज के परिजन एक-एक सिलेंडर लेकर भाग गए. 


घटना बक्सर जिले के डुमरांव कोविड डेडिकेटेड अस्पताल की है, जहां शुक्रवार को ऑक्सीजन का सिलेंडर उतरते ही भर्ती मरीज के परिजन एक-एक सिलेंडर लेकर भाग गए. कोई इधर उधर छिपा दिया तो कोई मरीज के पास रख दिया. काफी मिन्नतों के बाद परिजनों ने जब सिलिंडर नहीं दिया तो हॉस्पिटल में पुलिस बुलानी पड़ गई. 


ऑक्सीजन सिलिंडर की लूट की सूचना मिलते ही फौरन डीएसपी के के सिंह थाना प्रभारी को लेकर कोविड अस्पताल पहुंचे और उन्होंने मरीज के परिजनों से कहा कि कृपया वे सिलेंडर लौटा दें. ताकि जरूरत के अनुसार आपके मरीज को उपलब्ध कराई जा सके. ऐसा नहीं करने पर सभी पर प्राथमिकी दर्ज हो सकती है. डीएसपी की बात सुनते ही परिजनों ने लुटे हुए ऑक्सीजन सिलेंडर को पुलिस के हवाले कर दिया, जिसे पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन को सौंप दिया. 


डुमरांव कोविड डेडिकेटेड  के नोडल पदाधिकारी डा. बलवन ने बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी नहीं है. परिजन चार-छह घंटे बाद भी मरीज के नाक से ऑक्सीजन हटाने नहीं दे रहे हैं. ऑक्सीजन हटेगा नहीं तो मरीज की स्थिति कैसे पता चलेगी. ऑक्सीजन की पोजिशन भी तो पता करना होती है.