ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / bihar / बिहार : बीजेपी विधायक के बेटे की शादी में जुटी खचाखच भीड़, नाइट...

बिहार : बीजेपी विधायक के बेटे की शादी में जुटी खचाखच भीड़, नाइट कर्फ्यू और कोरोना गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां

27-Apr-2021 07:07 PM

PATNA : बिहार में कोरोना की लहर थम नहीं रही है. लेकिन इसके बावजूद भी आम लोगों के साथ-साथ खास लोग भी इस जानलेवा संक्रमण को हल्के हाथ ले रहे हैं. ताजा मामला बिहार के अररिया जिले की है, जहां फारबिसगंज में भाजपा विधायक विद्यासागर केसरी के बेटे की शादी में नाइट कर्फ्यू और कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई गई. 


सोमवार को अररिया जिले के फारबिसगंज सीट से बीजेपी विधायक विद्यासागर केसरी के बेटे प्रेम केसरी की शादी थी. इस वैवाहिक कार्यक्रम में बिहार सरकार की ओर से जारी कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं. शादी में खचाखच भीड़ देखने को मिली, जो कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी से एकदम बेफिक्र दिखे. शादी में मौजूद लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का भी ख्याल नहीं रखा. 


news image


गौरतलब हो कि बिहार सरकार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर नाइट कर्फ्यू का एलान किया है. शादी विवाह से लेकर श्राद्ध जैसे कार्यक्रमों के लिए नियम बनाये गए हैं. लोगों के बीच कोरोना संक्रमण की चेन टूटे इसलिए सरकार ने शादी या श्राद्ध में मात्र 100 लोगों के शामिल होने का निर्देश दिया है. साथ ही ऐसे कार्यक्रमों में कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन करने का भी निर्देश दिया है. ऐसा नहीं करने करने वालों पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.


news image


बिहार सरकार ने पुलिस और जिला प्रशासन को इसे सख्ती से लागू करने का कड़ा निर्देश दिया है. खुद नीतीश कुमार ने कहा था कि लोगों को समझना चाहिए कि जब नाइट कर्फ्यू है तो शादी का कार्यक्रम उससे पहले ही खत्म कर लें. लेकिन सोमवार रात अररिया जिले के फारबिसगंज में भाजपा विधायक विधायक विद्यासागर केसरी के बेटे प्रेम केसरी की शादी जो नज़ारा दिखा. उससे साफ़ जाहिर होता है कि एक बड़ी पार्टी के नेता और विधायक कोरोना संक्रमण को लेकर कितने जागरूक हैं.