EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
01-Jul-2022 07:58 AM
PATNA : राज्य सरकार ने बड़ा फ़ैसला करते हुए बिहार के 8 जिलों के सिविल सर्जन बदल दिए हैं, साथ ही साथ तीन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गयी है। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की अधिसूचना के मुताबिक डॉ. इंद्रजीत प्रसाद को जहानाबाद, डॉ. महिर कुमार वर्मा को सुपौल, डॉ. कमल किशोर राय को पटना, डॉ. प्राण मोहन सहाय को मुंगेर, डॉ. कनक रंजन को मधेपुरा, डॉ. रंजन कुमार सिंह को गया, डॉ. कामेश्वर नाथ तिवारी को रोहतास, डॉ. अमरेंद्र नारायण शाही को वैशाली का असैनिक शल्य चिकित्सा सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बनाया गया है। जबकि जहानाबाद के सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार चौधरी को अपर निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं, क्षेत्रीय उप निदेशक, पटना प्रमंडल डॉ. निहारिका शरण को निदेशक प्रमुख (मानसिक रोग, आपदा प्रबंध, खाद्य एवं औषधि नियंत्रण) बनाया गया है।
पटना की सिविल सर्जन डॉ. विभा कुमारी सिंह को क्षेत्रीय अपर निदेशक, पटना प्रमंडल के पद की नई जिम्मेदारी दी गयी है। इस संबंध में स्वाथ्य विभाग के उप सचिव शैलेश कुमार ने अधिसूचना जारी की।
दूसरी तरफ राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के शासी निकाय के फैसले के मुताबिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न जिला स्वास्थ्य समिति में नियोजित और कार्यरत 44 कर्मियों का पति-पत्नी के आधार पर ट्रांसफर किया गया। इसका नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है।