अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना खैनी की दुकान बनी नशे का अड्डा… पुलिस की छापेमारी में खुलासा, गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी
04-Apr-2021 07:23 AM
PATNA : राजधानी पटना समेत सूबे में मौसम का मिजाज एक बार फिर थोड़ा सा बदलने की उम्मीद है। मौसम के कड़े रुख में थोड़ी सी नरमी देखने को मिल सकती है। पुरवा हवा का प्रभाव सूबे में बढ़ने लगा है लिहाजा बढ़ते हुए पारे में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। बिहार में पुरवा हवा बहनी शुरू हुई है और इसके कारण अधिकतम तापमान में कई जगहों पर गिरावट दर्ज की गई है। अगले चौबीस घंटों में पुरवाई हवा का असर पूरे बिहार में दिखेगा।
शनिवार को राज्य के दक्षिणी हिस्से में उत्तरी पश्चिमी हवाओं का प्रभाव होने से लोगों को गर्मी महसूस होती रही। वहीं उत्तर पूर्वी भाग में पुरवाई हवा का असर बना हुआ है। शनिवार को दोपहर पटना समेत राज्य के दक्षिणी हिस्सों में धूल भरी आंधी का असर भी देखा गया। पटना का पारा शनिवार को 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि भागलपुर में अधिकतम तापमान लगभग आधा डिग्री कम रिकॉर्ड हुआ। पूर्णियां और भागलपुर समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ऊपर बना हुआ है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बिहार में फिलहाल बारिश का कोई सिस्टम नजर नहीं आ रहा है इसलिए हवा के रुख में ही केवल बदलाव देखने को मिलेगा। अगर पुरवाई हवा का असर बना रहा और पारा 40 डिग्री के पार गया तो फिर थंडर स्ट्रोम एक्टिविटी देखने को मिल सकती है। हालांकि राहत की बात यह है कि पछिया हवाओं के बीच अब पुरवाई बने से बिहार में पारा थोड़ा नीचे जाएगा।