ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद

Home / bihar / Bihar Jharkhand Trains Cancelled: बिहार-झारखंड रुट की ये ट्रेनें 12 दिनों तक बंद,...

Bihar Jharkhand Trains Cancelled: बिहार-झारखंड रुट की ये ट्रेनें 12 दिनों तक बंद, जानें वजह...

Bihar Jharkhand Trains Cancelled: गम्हरिया-सीनी लाइन ब्लॉक होने के कारण पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस और दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 12 दिन बंद। टाटानगर में कई ट्रेनें रद्द, बिहार-झारखंड के यात्रियों को भारी परेशानी।

17-May-2025 08:25 AM

By First Bihar

Bihar Jharkhand Trains Cancelled: बिहार और झारखंड के बीच चलने वाली दो प्रमुख ट्रेनें, पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस और दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस, 12-12 दिनों तक टाटानगर स्टेशन से संचालित नहीं होंगी। रेलवे ने बताया है कि गम्हरिया और सीनी स्टेशन के बीच लाइन ब्लॉक के कारण यह फैसला लिया गया है। साउथ बिहार एक्सप्रेस आरा से 20, 27 मई और 3, 10, 17, 24 जून को, जबकि दुर्ग से 24, 31 मई और 7, 14, 21, 28 जून को टाटानगर नहीं आएगी।


वहीं, उत्कल एक्सप्रेस पुरी से 20, 27 मई और 3, 10, 17, 24 जून को, जबकि ऋषिकेश से 22 मई और 1, 8, 15, 22, 29 जून को टाटानगर नहीं आएगी। ये ट्रेनें अब कटक, संबलपुर और झारसुगुड़ा के रास्ते चलेंगी, जिससे इस रूट के यात्रियों को काफी परेशानी होगी। इसके अलावा, संतरागाछी में लाइन ब्लॉक के कारण आज टाटानगर से गुजरने वाली कई अन्य ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं।


इनमें हावड़ा-हटिया क्रिया योगा एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस, हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, शालीमार-बदामपहाड़ एक्सप्रेस और कांताबाजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस शामिल हैं। उधर पश्चिम बंगाल के खड़गपुर, हावड़ा और संतरागाछी के बीच ढाई दर्जन से ज्यादा लोकल ट्रेनें भी रद्द की गई हैं। रेलवे के इस फैसले से दो महीने पहले टिकट बुक कराने वाले बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।


बता दें कि लाइन ब्लॉक का असर अन्य ट्रेनों पर भी पड़ा है। हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस और कांताबाजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस भी चक्रधरपुर और मनोहरपुर सहित कई स्टेशनों पर 12 दिनों तक रद्द रहेंगी। हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस 21, 24, 28, 31 मई और 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25, 28 जून को टाटानगर से आगे नहीं जाएगी, जबकि कांताबाजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस इन्हीं तिथियों को राउरकेला के बाद रद्द रहेगी। रेलवे का कहना है कि यह ब्लॉक जरूरी रखरखाव और विकास कार्यों के लिए है। हालांकि, रेलवे की इस व्यवस्था से यात्रियों में नाराजगी दिख रही है।