ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / bihar / Bihar Ips News: बिहार कैडर के तेजतर्रार पांच IPS अफसरों को ACC ने...

Bihar Ips News: बिहार कैडर के तेजतर्रार पांच IPS अफसरों को ACC ने आईजी रैंक में किया इंपैनल, आईजी हेडक्वाटर्र विनय कुमार भी शामिल

बिहार कैडर के पांच आईपीएस अधिकारी केंद्रीय सरकार में आईजी रैंक में इंपैनल हुए हैं। इनमें विनय कुमार, मनु महाराज, जितेन्द्र राणा, सिद्धार्थ मोहन जैन और दलजीत सिंह शामिल हैं।

12-May-2025 04:54 PM

By Viveka Nand

Bihar Ips News: बिहार कैडर के पांच आईपीएस अधिकारी केंद्र में आईजी रैंक में इंपैनल हुए हैं. केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने बिहार कैडर के पांच आईपीएस अधिकारी को आईजी रैंक में इंपैनल किया है. ये सभी अधिकारी 2004,2005 2006 और 2007 बैच के अधिकारी हैं. इनमें चार अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. 

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा सकते हैं आईजी मुख्यालय विनय कुमार 

जिन आईपीएस अधिकारियों को केंद्र में आईजी रैंक में इंपैनल किया गया है, उनमें तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी और बिहार पुलिस मुख्यालय में आईजी हेडक्वाटर्र विनय कुमार भी शामिल हैं. ये 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. 

जितेन्द्र राणा- मनु महाराज भी आईजी रैंक में हुए इंपैनल

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी जितेन्द्र राणा को भी आईजी रैंक में इंपैनल किया गया है. 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी सिद्धार्थ मोहन जैन भी केंद्र में आईजी रैंक में इंपैनल हुए हैं. 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी दलजीत सिंह भी केंद्र में आईजी रैंक मिला है. वहीं पटना के एसएसपी रहे 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी मनु महाराज (केंद्रीय प्रतिनियुक्ति) को भी गृह मंत्रालय ने आईजी रैंक में इंपैनल किया है.