Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
07-Mar-2026 04:17 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले से अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का मामला सामने आया है। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर अवैध रूप से उगाई जा रही अफीम की फसल को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई भोरे थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में की गई, जहां लाखों रुपये कीमत की अफीम की खेती की जा रही थी। पुलिस ने मौके से एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गोपालगंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भोरे थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में कुछ लोग अवैध तरीके से अफीम की खेती कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई। इसके लिए हथुआ के अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार चंदन और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद मोहन गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम का गठन किया गया।
संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर गांव में पहुंचकर छापेमारी की। जांच के दौरान करीब चार धुर जमीन पर अफीम की फसल उगाई हुई मिली। पुलिस के अनुसार यह फसल लगभग तैयार होने की स्थिति में थी और बाजार में इसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। टीम ने मौके पर ही पूरी अफीम की फसल को नष्ट कर दिया, ताकि इसका अवैध उपयोग न हो सके।
इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से एक विधि-विरुद्ध बालक को भी हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध खेती के पीछे किन लोगों का हाथ है और इसमें कितने लोग शामिल हैं।
इस संबंध में हथुआ के एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अवैध अफीम की खेती के पीछे जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध नशीले पदार्थों के उत्पादन और कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।