Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
29-Aug-2025 01:19 PM
By First Bihar
Bihar Flood: बिहार में गंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर से तेजी से बढ़ रहा है। जिससे पटना, बेगूसराय, मुंगेर और बक्सर समेत कई जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां 40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। पटना के दीघा घाट, गांधी घाट और हाथीदह घाट पर गंगा खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर बह रही है, जबकि मुंगेर के दियारा इलाके में कटाव से सैकड़ों घर डूब चुके हैं। आरा के जवईनिया गांव में एक दो मंजिला स्कूल नदी में समा गया है और बक्सर में कर्मनाशा नदी का पानी स्टेट हाईवे पर बह रहा है। यह स्थिति नेपाल से आने वाले अतिरिक्त जल और हाल की बारिश का नतीजा है। जिससे 11-12 जिलों के करीब 12-16 लाख लोग प्रभावित हो चुके हैं।
मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि 1 सितंबर से मानसून फिर से सक्रिय हो जाएगा, जिससे पूरे बिहार में अच्छी बारिश का दौर एक बार और लौटेगा। कल भी कई जिलों में तेज वर्षा की संभावना है, बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर एरिया बनने से कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। जबकि 30 अगस्त को गया, नवादा और नालंदा में यलो अलर्ट है और 1 सितंबर को गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और सीवान में एक-दो जगहों पर भारी वर्षा के आसार हैं। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है लेकिन निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।
इधर मुंगेर में बुधवार रात कुतलुपुर पंचायत के पड़ोड़ा टोला में कटाव से तीन पक्के मकान गंगा में बह गए, जबकि आरा और बक्सर के गांवों में पानी घुसने से सड़कें बंद हो गई हैं। जल संसाधन विभाग ने अलर्ट जारी कर राहत कार्य तेज कर दिए हैं और एनडीआरएफ की टीमें तैनात हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं और ट्रेनें रद्द या डायवर्ट की जा रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि फसलें बर्बाद हो रही हैं और प्रशासन से तत्काल सहायता की मांग वे कर रहे हैं। हालांकि, कुछ जगहों पर जलस्तर में मामूली कमी आ रही है लेकिन अगली बारिश से स्थिति और बिगड़ सकती है।