ब्रेकिंग न्यूज़

Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन fuel price hike Bihar : बिहार में फिर महंगाई का झटका! पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा, जानिए नई कीमतें Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल

Home / bihar / Bihar Assembly Elections: BJP ने पहले चरण के 3 दर्जन उम्मीदवारों के नाम...

Bihar Assembly Elections: BJP ने पहले चरण के 3 दर्जन उम्मीदवारों के नाम तय किये, प्रत्याशियों को चला गया कॉल

बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पहले चरण के करीब तीन दर्जन उम्मीदवारों के नाम तय कर लिये हैं. जिन नेताओं को टिकट मिला है, उन्हें पार्टी की ओर से कॉल भी चला गया है. उम्मीदवारों को नामांकन और प्रचार की तैयारी करने के निर्देश दे दिये गये हैं.

08-Oct-2025 09:20 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर एनडीए में सिर-फुटव्वल जारी है. लेकिन इसी बीच बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के नाम तय करना शुरू कर दिया है. बीजेपी ने पहले चरण की वोटिंग वाले क्षेत्रों में तीन दर्जन से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम तय कर लिये हैं. 


सूत्रों के मुताबिक जिन उम्मीदवारों के नाम तय कर लिये उनके पास पार्टी की ओर से कॉल चला गया है. उन्हें नामांकन औऱ चुनाव प्रचार के लिए तैयारी करने को कहा गया है. लिहाजा उम्मीदवारों ने नामांकन का डेट तक तय कर लिया है.


चुनाव समिति की बैठक से पहले फैसला 

बता दें कि बीजेपी में उम्मीदवारों के चयन के लिए जो प्रक्रिया है, वह लंबी-चौड़ी है. सबसे पहले सारे जिलों से संभावित उम्मीदवारों के नाम मांगी जाती है. उसके बाद प्रदेश चुनाव समिति तीन-तीन उम्मीदवारों के नाम तय करती है और फिर उसे केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा जाता है. केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में आखिरी तौर पर प्रत्याशी का नाम तय किया जाता है. लेकिन चुनाव में मिल रहे कम समय देखते हुए बीजेपी ने अपने उम्मीदवार पहले ही तय करना शुरू कर दिया है.


इन उम्मीदवारों का टिकट पक्का

बीजेपी सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले ही जिन उम्मीदवारों को पार्टी ने हरी झंडी दे दी है यानि चुनाव की तैयारी करने को कह दिया है, उसमें करीब तीन दर्जन नाम शामिल हैं. पहले चरण के कुछ सीटों पर अभी मामला फंसा हुआ है. इसमें कुछ सीटिंग विधायकों का नाम भी शामिल है, जिन्हें टिकट मिलने पर गंभीर संकट बना हुआ है.


बीजेपी सूत्रों से जो खबर मिल रही है, उसके मुताबिक राजधानी पटना में अभी तीन उम्मीदवारों को नामांकन की तैयारी करने को कहा गया है. इनमें बांकीपुर से नितिन नवीन, दीघा से संजीव चौरसिया और विक्रम सीट से सिद्धार्थ कुमार शामिल हैं. सिद्धार्थ कुमार वैसे तो कांग्रेस के विधायक हैं लेकिन पिछले साल बीजेपी और नीतीश कुमार की सरकार के विश्वासमत के दौरान एनडीए का समर्थन किया था. 


इसके साथ ही बिहारशरीफ से डॉ सुनील कुमार, लखीसराय से मौजूदा डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, हाजीपुर से अवधेश सिंह, साहेबगंज से राजू कुमार सिंह, बरूराज से अरूण कुमार सिंह, दरभंगा से संजय सरावगी, जाले से जीवेश कुमार, अमनौर से कृष्ण कुमार मंटू, बेगूसराय से कुंदन कुमार, तरारी से विशाल प्रशांत जैसे उम्मीदवारों को पार्टी नेतृत्व ने हरी झंडी दिखा दी है. उन्हें नामांकन की तैयारी करने को कह दिया गया है.