पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी BPSC TRE-4 पर बढ़ा विवाद: 3 दिन में विज्ञापन नहीं तो फिर आंदोलन, छात्र नेता का अल्टीमेटम छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच
31-Aug-2025 08:19 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 3 सितंबर को दिल्ली में पार्टी की बड़ी बैठक बुलाई है।
इस बैठक में बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बिहार चुनाव से ठीक पहले होने वाली यह बैठक राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही है।
बताया जा रहा है कि एक महीने के भीतर बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। इसी बीच 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से बिहार को करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात देंगे। वहीं 13 सितंबर को पीएम मोदी बिहार दौरे पर आएंगे, जहां वे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।
उधर, राज्य में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन भी लगातार जारी है। इन सम्मेलनों में राजग के सहयोगी दल नीतीश सरकार की उपलब्धियां गिनवा रहे हैं और विपक्ष पर लालू यादव के कथित "जंगलराज" की याद दिलाकर हमला बोल रहे हैं।