Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
24-Jun-2025 11:11 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। आयोग जल्द ही इस अभियान की विस्तृत तिथियों और कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा करेगा।
यह विशेष पुनरीक्षण अभियान वर्ष 2025 की अंतिम मतदाता सूची को आधार बनाकर संचालित किया जाएगा। आयोग की ओर से यह इस वर्ष का अंतिम पुनरीक्षण अभियान होगा, जिसके आधार पर मतदाता विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस प्रक्रिया में 1 अक्टूबर 2025 की कट ऑफ तिथि के अनुसार योग्य मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए जाएंगे।
उदाहरण के लिए, जो युवा 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष के हो जाएंगे, वे उस तिथि को आधार मानकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए आयोग ने चार अर्हता तिथियां निर्धारित की हैं – 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर। इन तिथियों तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के पात्र होंगे।
वर्ष 2025 की अद्यतन मतदाता सूची के अनुसार, राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 7 करोड़ 80 लाख 22 हजार 933 हो गई है, जिनमें 18 से 19 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या 8 लाख 8 हजार 857 है। इस महत्वपूर्ण चुनावी तैयारी में सभी जिलाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और बूथ लेवल अधिकारी सक्रिय रूप से भाग लेंगे।
आयोग ने मतदाता सूची सुधार को लेकर अब तक कई चरणों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए हैं, जिनमें सरकारी कर्मचारियों के साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है। बता दें कि फिलहाल बिहार विधानसभा चुनाव अक्टूबर या नवंबर 2025 में संभावित हैं। मतदाता सूची में संशोधन का कार्य नामांकन प्रक्रिया तक जारी रहेगा।