“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम
30-Oct-2025 04:38 PM
By Ranjan Kumar
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र से राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सहूका गांव में एक व्यक्ति को सिर्फ इसलिए बेरहमी से पीटा गया क्योंकि उसने ‘हाथी छाप’ की जगह ‘लालटेन छाप’ को वोट देने की बात कही थी।
जानकारी के अनुसार, घायल बुद्धू पासी उर्फ बुधन पासी की पिटाई के विरोध में परिजनों ने इलाज की मांग को लेकर रामगढ़–सहूका मोड़ पर सड़क जाम कर दिया। वे घायल को खटिया पर लिटाकर सड़क पर ले आए और प्रशासन से कार्रवाई की मांग करने लगे। परिजनों का आरोप है कि गांव के शंभू यादव ने वोट की पसंद पूछकर बुद्धू पासी को घर में ले जाकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे वह बेहोश हो गए।
घायल की पत्नी सुरभि देवी ने बताया कि मेरे पति जब शौच के लिए बाहर गए, तभी शंभू यादव ने पूछा कि वो किसे वोट देंगे। जब उन्होंने ‘लालटेन छाप’ का नाम लिया, तो शंभू उन्हें घर में ले गया और बेरहमी से पिटाई की। सुरभि देवी ने कहा कि उनके पति को बनारस ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। उन्होंने प्रशासन से बेहतर इलाज की मांग की और आरोप लगाया कि अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है।
घायल के छोटे भाई छोटेलाल पासी ने कहा कि पिटाई से मेरे भाई का बोलना-चलना बंद हो गया है। शंभू यादव ‘हाथी छाप’ को वोट देने का दबाव बना रहा था, लेकिन मेरे भाई ने कहा कि वह ‘लालटेन छाप’ को ही वोट देंगे क्योंकि वही स्थानीय हैं। इसी बात पर उन पर हमला किया गया। उन्होंने बताया कि रामगढ़ थाना में आवेदन देने के बावजूद पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की और आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहा है।
इस मामले पर रामगढ़ थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि दो दिन पहले बुधन पासी ने शंभू यादव के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। यह मामला गांव के आपसी विवाद से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल की हालत खराब होने के कारण परिजन इलाज की मांग को लेकर सड़क पर आए थे, जिन्हें समझाकर PMCH भेजा गया है।