ब्रेकिंग न्यूज़

EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप

Home / bihar / बिहार चुनाव 2025: गोविंदपुर से LJP (रामविलास) की विनीता मेहता विजयी, नवादा-हिसुआ-अरवल में...

बिहार चुनाव 2025: गोविंदपुर से LJP (रामविलास) की विनीता मेहता विजयी, नवादा-हिसुआ-अरवल में भी NDA उम्मीदवारों की जीत

नवादा के गोविंदपुर से एलजेपी (रामविलास) की विनीता मेहता 18 हजार वोटों से विजयी हुईं। अरवल, कुर्था, नवादा और हिसुआ सीटों पर भी एनडीए उम्मीदवारों की जीत तय मानी जा रही है, जबकि वारिसलीगंज से आरजेडी की अनीता महतो विजयी रहीं।

14-Nov-2025 05:11 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव का मतगणना जारी है। लेकिन जो रूझान सामने आ रहे हैं, उसमें NDA भारी मतों से जीत हासिल करती दिख रही है। एनडीए 200 से ज्यादा सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। नवादा जिले के गोविंदपुर विधानसभा से चिराग पासवान की पार्टी LJP (रामविलास) के उम्मीदवार विनीता मेहता करीब 18 हजार वोट से चुनाव जीत गई है। विनीता मेहता ने चिराग पासवान को बधाई व शुभकामना दी है। कहा है कि चिराग पासवान जी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उसके लिए आभार व्यक्त करती हूं।


बता दें गोविंदपुर से पूर्व विधायक कौशल यादव की पत्नी पूर्णिमा यादव राजद के टिकट से चुनाव लड़ रही थी जो दूसरे नंबर पर रही है। वही अरवल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार और कुर्था विधानसभा क्षेत्र के जदयू प्रत्याशी पप्पू वर्मा की जीत हुई है। केवल अब औपचारिक घोषणा होना बाकी है। नवादा विधानसभा से जदयू प्रत्याशी विभा देवी चुनाव जीत गयी है। वही नवादा के हिसुआ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अनिल सिंह भी चुनाव जीत गये हैं। वारिसलीगंज विधान सभा से राजद से अशोक महतो की पत्नी अनिता चुनाव जीत गई है। रजौली से लोजपा रामविलास के उम्मीदवार विमल राजवंशी जीते।


बेलागंज से जेडीयू प्रत्याशी मनोरमा देवी, मसौढ़ी से अरुण मांझी, अलौली से राम चंद्र सदा, हरनौत से हरि नारायण सिंह, मोकामा से अनंत कुमार सिंह, कल्याणपुर से महेश्वर हजारी और बीजेपी के मधुबन से राणा रंधीर, लौरिया से विनय बिहारी, बरुराज से अरुण कुमार सिंह, साहेबगंज से राजू कुमार सिंह, नरकटियागंज से संजय कुमार पांडेय,गया से प्रेम कुमार चुनाव जीत गये हैं। एनडीए की इस अपार जीत को देखकर जेडीयू के नेता गदगद हैं। वही फतुहा से आरजेडी प्रत्याशी रामानंद यादव भी चुनाव जीत गये हैं। फतुहा प्रत्याशी डॉ. रामानंद यादव 7 हजार 992 वोट से चुनाव जीत गये हैं। इन्हें 90 हजार 558 वोट मिले हैं। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की उम्मीदवार रुपा कुमारी को उन्होंने हरा दिया है। तीसरे नंबर फतुहा से जन सुराज पार्टी के राजू कुमार रहे। रामानंद यादव की जीत की खबर मिलते ही राजद कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी।