मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख
26-Aug-2025 06:42 PM
By Viveka Nand
Bihar Dsp Suspend: बिहार के एक भ्रष्ट डीएसपी को सस्पेंड कर दिया गया है . इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है. भ्रष्टाचार के आरोप में विशेष निगरानी इकाई ने सीआईडी में पदस्थापित डीएसपी के खिलाफ केस दर्ज किया था. इसके बाद सरकार ने आरोपी पुलिस उपाधीक्षक को सस्पेंड करने का निर्णय लिया है.
विशेष निगरानी इकाई ने अपराध अनुसंधान विभाग में पदस्थापित डीएसपी अभय प्रसाद यादव के खिलाफ 9 जुलाई 2025 को भ्रष्टाचार संबंधी केस किया था . विशेष निगरानी इकाई की रिपोर्ट के बाद आरोपी डीएसपी अभय प्रसाद यादव को सस्पेंड कर दिया गया है. निलंबन अवधि में अभय प्रसाद यादव का मुख्यालय बिहार पुलिस मुख्यालय होगा.
बता दें, विशेष निगरानी इकाई ने 10 जुलाई को सीआईडी मद्य निषेध) में पदस्थापित डीएसपी अभय प्रसाद यादव के ठिकानों पर छापेमारी की थी. आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में रेड हुई थी. अभय प्रसाद यादव पर सेवा में रहते आय से 50 फीसदी से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप हैं. इनके खिलाफ 50.42 फ़ीसदी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया गया है. कोर्ट से तलाशी वारंट के आधार पर खगड़िया एवं पटना आवास और कार्यालय में तलाशी ली गई. अभय प्रसाद यादव 1994 में पुलिस में आए. इन्होंने अपने सेवा काल में कुल एक करोड़ 99 लाख रुपए आय किया. इनके खिलाफ एक करोड रुपए अप्रत्यानुपातिक धनार्जन का मामला दिखाया गया है.