“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम
08-Dec-2025 07:33 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कड़े निर्देश दिये। उन्होंने ट्रैफिक प्रबंधन में दक्षता बढ़ाने के लिए ट्रैफिक ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट स्थापित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
प्रभावी यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिस बल बढ़ाने और लगातार उल्लंघन करने वालों पर सख्त एक्शन और अवैध पार्किंग हटाने के लिए प्राइवेट क्रेन लगाने का निर्देश दिया। पटना जंक्शन सहित अन्य रेलवे स्टेशनों के बाहर, व्यस्त चौराहों, और जाम वाली जगहों पर ट्रैफिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित करने एवं पंचायत व नगर निकाय में एंट्री–एग्जिट पॉइंट पर कैमरे लगाने का निर्देश दिया।
बिहार के उपमुख्यमंत्री (गृह) सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बिहार वासियों को जाम से मुक्ति दिलाने और सरल-सुगम यातायात व्यवस्था प्रदान करने के लिए हर स्तर पर सख्त और कठोर कदम उठाए जाएंगे।
सोमवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को राज्य की ट्रैफिक व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने राज्य में ट्रैफिक ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट की स्थापना का निर्देश देते हुए कहा कि यातायात प्रबंधन में दक्षता लाने के लिए ट्रेनिंग जरूरी है। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस बल बढ़ाने की भी बात कही। उपमुख्यमंत्री ने लगातार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गलत अवैध पार्किंग से निपटने के लिए विभागीय क्रेन के साथ प्राइवेट क्रेन लगाने पर भी बल दिया।
राज्य के रेलवे जक्शन के बाहर, व्यस्त चौराहों और जाम वाली जगहों पर यातायात प्रबंधन हेतु कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित करने के भी उन्होंने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल, कॉलेज, पंचायत और शहरी क्षेत्रों में ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों के बीच व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए।
पंचायत और नगर निकाय क्षेत्रों में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने, तथा शहरों और पंचायतों के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर अनिवार्य रूप से कैमरे स्थापित करने का पंचायती राज विभाग एवं नगर विकास विभाग के अधिकारियों को भी उन्होंने निर्देश दिए। सरकार का मानना है कि इन कदमों से जहां सड़क सुरक्षा मजबूत होगी, वहीं राज्य में यातायात प्रणाली भी अधिक सुगम-सुचारू और नियंत्रित होगी।