ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला

Home / bihar / बिहार के उपमुख्यमंत्री ने राहुल-तेजस्वी पर बोला हमला, कहा..केंद्र और राज्य का नेता...

बिहार के उपमुख्यमंत्री ने राहुल-तेजस्वी पर बोला हमला, कहा..केंद्र और राज्य का नेता प्रतिपक्ष पप्पू और अप्पू के रोल में

12-Jun-2025 08:29 PM

By First Bihar

DARBHANGA: बिहार उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज एक दिवसीय दौरे पर दरभंगा पहुंचे। जहां बीजेपी कार्यकर्तांओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। टोपी और गमछा पहनाकर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का दरभंगा में अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वही जिला अतिथि गृह में मीडिया कर्मियों से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया वहीं दूसरी तरफ लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए जोरदार हमला बोला।


विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि केंद्र हो चाहे राज्य दोनों जगहों के नेता प्रतिपक्ष पप्पू और अप्पू के रोल में है। दूसरे के लिखे हुए कंटेंट और दूसरी की दी हुई सलाह से अपनी बातों को रखते हैं। विजय सिन्हा ने आगे कहा कि जबकि हम लोग विपक्ष भी अच्छा काम करता है तो उसकी सराहना करते हैं। अगर हमलोग में किसी प्रकार की कमी दिखती है तो उसे भी सुधारने का प्रयास करते हैं. 


लेकिन ये परिवारवाद, सोने के चम्मच लेकर जन्म लेने वाले राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की अपनी सोच तक भी नहीं है। ये लोग तो चार्टर विमान पर अपना बर्थडे मनाने वाले लोग हैं। यह लोग क्या जनता और देश की हित की बात करेंगे। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी ने 11 साल में देश को चौमुखी विकास की ओर ले गए हैं। लेकिन यह सब पप्पू और अप्पू को दिखाई ही नहीं देता है।