ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन

Home / bihar / बिहार: करंट लगने से दो बच्चियों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बिहार: करंट लगने से दो बच्चियों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

31-Aug-2022 03:17 PM

By SONU

NAWADA : बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां बिजली का करंट लगने से दो बच्चियों की मौत हो गई। घटना मेसकौर थाना क्षेत्र के वीसीआइत गांव के धोबनी टोला में घटी है। मृतक की पहचान मोइन खान की 14 साल की नातिन फातिमा और इस्लाम खान की 1 साल की मासूम बेटी सिफत के रूप में की गई है। घटना के बाद  परिवार में कोहराम मच गया है। 



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ मोइन खान की नातिन फातिमा घर के अंदर पंखा का तार लगा रही थी। इसी दौरान वह बिजली तार के चपेट में आ गई। वहीं, जिस वक्त वह बिजली तार की चपेट में आई मोइन खान के भाई इस्लाम खान की 1 साल की मासूम बेटी सिफत खेलते हुए फातिमा के पास पहुंची। इसी दौरान दोनों की मौत हो गई।



मृतक की पहचान मोइन खान की 14 साल की नातिन फातिमा और इस्लाम खान की 1 साल की मासूम बेटी सिफत के रूप में की गई है। ये घटना मेसकौर थाना क्षेत्र के वीसीआइत गांव के धोबनी टोला की है। एक साथ परिवार के दो लोगों की मौत के बाद परिवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।