ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / bihar / बिहार: करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत, सदमे में परिवार

बिहार: करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत, सदमे में परिवार

09-Oct-2022 02:56 PM

SARAN : खबर सारण की है, जहां पति-पत्नी की एक साथ मौत हो जाने से परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना गडखा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव की है। रविवार को  पति-पत्नी दोनों ही करंट की चपेट में आ गए। इस घटना के बाद बिजली विभाग के जेई ने बिजली कनेक्शन काट दिया। घटना के बाद दम्पति को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।



मृतकों की पहचान 57 साल के रामनाथ ठाकुर और उनकी पत्नी 50 साल की लीलावती देवी के रूप में की गई है। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ लीलावती देवी गढ़वा टोला गांव में घर के बाहर लगे कल पर पानी वाला मोटर चालू कर रहे थे। तभी वे करंट की चपेट में आ गए। उन्हें तड़पता देख उनकी पत्नी बचाव के लिए आई लेकिन दुर्भाग्यवश वे भी बिजली की चपेट में आ गई। दोनों की करंट लगने से मौत हो गई। 



घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत बिजली विभाग के जेई को फोन किया, जिसके बाद कनेक्शन बंद हुआ। पति-पत्नी को गरखा स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया गया, लेकिन तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया था। एक साथ दो लोगों की मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं।