ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / bihar / Bihar Crime News: बिहार में दबंगों का कहर, फूल तोड़ने गए नाबालिग लड़के...

Bihar Crime News: बिहार में दबंगों का कहर, फूल तोड़ने गए नाबालिग लड़के की पीट-पीटकर ले ली जान

Bihar Crime News: बेगूसराय के बरियाही गांव में दुर्गा पूजा के फूल तोड़ने पर दबंगों ने नाबालिग की बेरहमी से पिटाई कर दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

29-Sep-2025 01:02 PM

By HARERAM DAS

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मामूली विवाद में दबंगों ने एक नाबालिग किशोर की इतनी पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गई। यह दिल दहला देने वाली वारदात बरौनी थाना क्षेत्र के बरियाही गांव की है।


मृतक की पहचान बरियाही निवासी रामेश्वर यादव के पुत्र मानव कुमार के रूप में की गई है। दुर्गा पूजा के लिए मानव कुमार गांव के ही सुरेश यादव के बगीचे में फूल तोड़ने गया था। इसी बात से नाराज होकर सुरेश यादव ने अपने परिवार के दो अन्य सदस्यों के साथ मिलकर मानव कुमार को पकड़ लिया।


आरोप है कि तीनों ने मानव को कमरे में बंद कर बुरी तरह से पीटा। बाद में उसे छोड़ दिया गया। भय के कारण मानव कुमार ने घर लौटने पर अपने अभिभावकों को पूरी घटना नहीं बताई। उसने केवल पेट दर्द की शिकायत की। पेट दर्द बढ़ने पर परिजनों ने उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। 


हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। मानव कुमार की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। वहीं, घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है। बरौनी थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।