Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
29-Aug-2025 11:28 AM
By First Bihar
Bihar Cricketer Death: बिहार के कैमूर जिले से एक ऐसी दुखद खबर सामने आई है, जिसने पूरे खेल जगत को स्तब्ध कर दिया है। महेसुआ गांव के 18 वर्षीय होनहार क्रिकेटर नीतीश पटेल की कोलकाता क्रिकेट अकादमी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। नीतीश लवकुश पटेल के बेटे थे और क्रिकेट में उनका प्रदर्शन इतना शानदार था कि परिवार और गांव वाले उन्हें भविष्य का सितारा मानते थे। अचानक एक फोन कॉल से परिवार टूट गया और खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोग इसे एक बड़ा नुकसान बता रहे हैं और ऐसे में अब मौत के पीछे के रहस्य को सुलझाने की मांग तेज हो गई है।
नीतीश हाल ही में कोलकाता क्रिकेट अकादमी में ट्रेनिंग लेने गए थे, जहां वे अपने सपनों को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ा रहे थे। लेकिन संदिग्ध हालात में उनकी मौत की सूचना मिलते ही भभुआ थाना क्षेत्र के महेसुआ गांव में सन्नाटा छा गया। जब उनका शव गांव पहुंचा तो हजारों की संख्या में ग्रामीण, क्रिकेट प्रेमी और स्थानीय लोग वहां उमड़ पड़े। माहौल इतना गमगीन था कि हर तरफ आंसुओं का सैलाब दिखा। लोग एक-दूसरे को सांत्वना देते नजर आए लेकिन किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि हमेशा मुस्कुराता और खेल में डूबा रहने वाला नीतीश अब हमेशा के लिए चला गया है। कैमूर के क्रिकेट समुदाय में यह खबर सदमे की तरह असर कर रही है जहां कई युवा खिलाड़ी नीतीश को अपनी प्रेरणा का स्रोत मानते थे।
मौत के कारणों को लेकर सवालों का दौर भी शुरू हो गया है। क्या यह कोई हादसा था या इसके पीछे कोई राज छिपा है? स्थानीय प्रशासन ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे लोग उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। कैमूर जिला पार्षद और बसपा प्रदेश महासचिव विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने परिवार से मुलाकात की है और इसे जिले के खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा, "यह केवल एक परिवार का दुख नहीं बल्कि पूरे कैमूर का नुकसान है। हमें मौत की सच्चाई जानने का हक है, और पोस्टमॉर्टम से ही असली वजह सामने आएगी।" लल्लू पटेल ने प्रशासन से तत्काल जांच शुरू करने की अपील भी की।