ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / bihar / Bihar Cricket Stadium: देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम पटना में, निर्माण...

Bihar Cricket Stadium: देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम पटना में, निर्माण में खर्च होंगे ₹500 करोड़

Bihar Cricket Stadium: पटना का मोइनुल हक स्टेडियम 500 करोड़ की लागत से बनेगा देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम। अगस्त 2025 से निर्माण होगा शुरू, 40,000 रहेगी दर्शक क्षमता, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मैचों की भी करेगा मेजबानी।

03-Jul-2025 11:41 AM

By First Bihar

Bihar Cricket Stadium: बिहार की राजधानी पटना जल्द ही देश के खेल नक्शे पर अपनी एक विशेष पहचान बनाने जा रहा है। मोइनुल हक स्टेडियम का पुनर्विकास कर इसे अब देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा। जिसकी अनुमानित लागत 500 करोड़ रुपये है। यह स्टेडियम गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम होगा। इसका निर्माण कार्य अगस्त 2025 से शुरू होने की उम्मीद है और टेंडर प्रक्रिया फ़िलहाल अपने अंतिम चरण में है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सहयोग से यह परियोजना तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।


आने वाले समय में नया मोइनुल हक स्टेडियम 40,000 दर्शकों की क्षमता के साथ एक विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रूप में उभरेगा। यह स्टेडियम आईसीसी और बीसीसीआई के सभी मानकों को पूरा करेगा और इसमें दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान होंगे। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए जिम, ड्रेसिंग रूम, स्पा, प्रैक्टिस नेट, वीडियो विश्लेषण सुविधा, हॉस्टल, इनडोर प्रैक्टिस एरिया और सेमिनार हॉल जैसी अत्याधुनिक सुविधाएँ भी उपलब्ध होंगी। स्टेडियम परिसर में बैडमिंटन और वॉलीबॉल कोर्ट के साथ-साथ एक फाइव-स्टार होटल और क्लब हाउस भी बनाया जाएगा।


इस स्टेडियम का निर्माण न केवल क्रिकेट को बढ़ावा देगा बल्कि यह एक बहुउद्देशीय खेल परिसर के रूप में भी काम करेगा। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने बताया कि स्टेडियम के बनने के बाद यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच और आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करने में सक्षम होगा। इस परियोजना के रखरखाव पर सालाना लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। स्टेडियम के लिए कुछ मौजूदा संरचनाएँ जैसे कदमकुआँ पुलिस स्टेशन और साई प्रशिक्षण केंद्र को स्थानांतरित करना होगा, जिसके लिए प्रशासन ने अभी से ही तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।