ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद

Home / bihar / बिहार कोरोना अपडेट : पिछले 24 घंटे में मिले 1654 केस, पटना में...

बिहार कोरोना अपडेट : पिछले 24 घंटे में मिले 1654 केस, पटना में 221 संक्रमित

28-Jan-2022 09:40 PM

PATNA : बिहार में कोरोना की तीसरी लहर लगातार कमजोर पड़ती नजर आ रही है। बीते हफ्ते भर से संक्रमण के आंकड़ों में लगातार कमी आई है। आज एक बार फिर बिहार में संक्रमण की रफ्तार में कमी देखने को मिली। पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार में कुल 1654 नए संक्रमित पाए गए हैं। बिहार में इसके साथ ही संक्रमण के कुल एक्टिव केसों की संख्या 8993 हो गई है। बिहार में पॉजिटिविटी रेट 1.09 पर जा पहुंचा है। 26 जनवरी को राज्य के अंदर पॉजिटिविटी रेट 1.26 फीसदी था। 


पटना में भी संक्रमण की रफ्तार पहले से कम हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में कुल 221 मरीज पाए गए हैं। हालांकि 26 जनवरी को यह आंकड़ा 134 पर जा पहुंचा था। 26 जनवरी को राज्य में कुल संक्रमण के 1034 मामले पाए गए थे। पटना के अलावे वैशाली में कुल 165 केस सामने आए हैं जबकि पूर्वी चंपारण में 116 और बेगूसराय में कुल 102 संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावे भागलपुर में 64, दरभंगा में 39, मधेपुरा में 61, मुंगेर में 63, मुजफ्फरपुर में 61, मधुबनी में 46, पूर्णिया में 44, रोहतास में 35, सहरसा में 98, समस्तीपुर में 69, सारण में 78, पश्चिम चंपारण में 38 और सीतामढ़ी जिले में 33 नए मामले पाए गए हैं।